पहले दिन यलो हाउस की खिलाड़ियों का दबदबा
संवाद सहयोगी, रानीखेत : पर्यटन नगरी के मजखाली स्थित अशोक हॉल बालिका आवासीय विद्यालय में वाषि
संवाद सहयोगी, रानीखेत : पर्यटन नगरी के मजखाली स्थित अशोक हॉल बालिका आवासीय विद्यालय में वार्षिक क्रीड़ा समारोह का रंगारंग शुभारंभ हुआ। विभिन्न हाउस छात्राओं ने शानदार मार्चपास्ट किया। पढ़ाई के साथ उन्होंने खेल के मैदान में बेहतरीन प्रदर्शन कर हुनर का लोहा मनवाया। पहले दिन विविध प्रतिस्पद्र्धाओं में यलो हाउस की खिलाड़ी छाई रही।
दो दिनी प्रतियोगिताओं का गुरुवार को शुभारंभ मुख्य अतिथि निदेशक अशोक हॉल ग्रुप पीएस चीमा ने ध्वजारोहण कर किया। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ मैदान में उतरने तथा अनुशासन के साथ बेहतर प्रदर्शन का आह्वान किया। खेल प्रशिक्षक एवं हॉकी खिलाड़ी ललित सिंह बिष्ट तथा कप्तान नेजरीन रोज ब्ला ने खिलाड़ियों को खेल के प्रति निष्ठा व खेलभावना की शपथ दिलाई। उप प्रधानाचार्य मधुस्मिता बेजबरूआ आदि ने पहले दिन के विजेताओं को पुरस्कार बांटे।
===========
ये रही विजेता
= सब जूनियर 200 मी.: शुभांगी कांडपाल (रेड हाउस)
= ऊंची कूद : प्रिया चौधरी (यलो हाउस)
= जूनियर वर्ग लंबी कूद : गायत्री सबीना भट्ट (ग्रीन हाउस)
= 200 मी.: आदिरा राय (रेड हाउस)
= सीनियर शॉटपुट: महविश आनंद (यलो हाउस)
= 400 व 1500 मी. : पायल तवर (यलो हाउस)