अध्यापकों से रिकवरी के फरमान का विरोध
संवाद सहयोगी, द्वाराहाट : राजकीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी में विभिन्न
संवाद सहयोगी, द्वाराहाट : राजकीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। तय हुआ कि विद्यालयों में पठन- पाठन तथा अन्य गतिविधियों में संगठन तत्परता से कार्य करेगा। इस दौरान अध्यापकों से की जा रही रिकवरी पर रोष जताते हुए एकजुट होकर संघर्ष करने का ऐलान भी किया।
रानीखेत रोड स्थित कृष्णा सभागार में राजकीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी आयोजित हुई। उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख ममता भट्ट, बीईओ एसएस बिष्ट, उप शिक्षा अधिकारी डीएल आर्या तथा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विनोद थापा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। अतिथियों ने शिक्षा गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा। शिक्षकों ने भी इस क्षेत्र में परिश्रम करने की बात कही।
द्वितीय सत्र में शिक्षकों ने विभिन्न समस्याएं रखीं। विशेष तौर पर उनसे की जा रही रिकवरी पर रोष जताया और आरपार के संघर्ष का ऐलान किया। मौके पर संरक्षक जगत सिंह नेगी, जनपद महामंत्री युगल मठपाल, कोषाध्यक्ष ख्याली दत्त रेखाडी, पंकज कुमार पाडे आदि ने भी विचार रखे। अध्यक्षता निर्मला बाफिला व संचालन संजीव कुमार ने किया। इस दौरान ब्लॉक कार्यकारिणी भी गठित की गई। इसमें पुष्कर सिंह को अध्यक्ष, गिरधर सिंह राणा को मंत्री, निर्मला बाफिला को उपाध्यक्ष, पंकज पंत को कोषाध्यक्ष तथा नीता पंत को संयुक्त मंत्री चुना गया।