Move to Jagran APP

धूमधाम से मनाई स्वामी विवेकानंद की जयंती

अल्मोड़ा जिला मुख्यालय में स्वामी विवेकानंद की जयंती उत्साह पूर्वक मनाई। तुरियानंद कुटीर रामकृष्ण मिशन के परिसर में राष्ट्रीय युवा दिवस पर कार्यक्रम किए गए। वहीं राजकीय इंटर कालेज में आनलाइन क्विज प्रतियोगिता कराई गई।

By JagranEdited By: Published: Wed, 12 Jan 2022 04:49 PM (IST)Updated: Wed, 12 Jan 2022 04:49 PM (IST)
धूमधाम से मनाई स्वामी विवेकानंद की जयंती
धूमधाम से मनाई स्वामी विवेकानंद की जयंती

संस, अल्मोड़ा : जिला मुख्यालय में स्वामी विवेकानंद की जयंती उत्साह पूर्वक मनाई। तुरियानंद कुटीर, रामकृष्ण मिशन के परिसर में राष्ट्रीय युवा दिवस पर कार्यक्रम किए गए। वहीं राजकीय इंटर कालेज में आनलाइन क्विज प्रतियोगिता कराई गई।

loksabha election banner

स्वामी विवेकानंद जयंती की 160वीं वर्षगांठ के मौके पर स्वामी विवेकानंद की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया गया। कुटीर के अध्यक्ष स्वामी ध्रुवेशानंद महाराज ने कहा कि स्वामी विवेकानंद भारतीय और हिदू धर्म की मिशाल बनकर उभरे थे। उनके त्यागमयी, ओजस्वी जीवन और विचारों का प्रभाव पूरे विश्व ने देखा, जो वर्तमान में भी आदर्श जीवन का रास्ता दिखाते हैं। पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी ने कहा कि अल्मोड़ा की धरती को भी ये क्षण संजोने का अवसर मिला, जब स्वामी विवेकानंद का वैश्विक व्यक्तित्व हिमालय में रहा। आकाशवाणी के निदेशक प्रतुल जोशी ने विवेकानंद के सामाजिक समानता व सेवा भाव की प्रासंगिकता के बारे में बताया। डा. सीपी फुलोरिया ने आजादी की भावना में स्वामी विवेकानंद के योगदान और कुमाऊं की आजादी की घटनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रज्ञा पांडे ने गीता पाठ व मोहित असवाल ने विचार रखा। स्वामी अनुराग महाराज ने भक्तिगीत प्रस्तुत किए। संचालन जगदीश पांडे ने किया। इधर राजकीय इंटर कॉलेज में स्वामी विवेकानंद अध्ययन शोध केंद्र की ओर से आनलाइन क्विज प्रतियोगिता कराई गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य मदन सिंह मेर ने स्वामी विवेकानंद की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें विश्व का एक सच्चा राष्ट्रभक्त व युवाओं का प्रेरणा स्त्रोत बताया। अध्ययन केंद्र प्रभारी डा. ललित जलाल ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में डा. गोविद सिंह, रामचंद्र सिंह रौतेला आदि मौजूद रहे। विद्यालय के कई शिक्षक शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.