सचिवालय का घेराव करेंगे 108 के कर्मचारी
संवाद सहयोगी अल्मोड़ा 108 इमरजेंसी सेवा के कर्मचारियों ने सेवा संचालित करने का जिम्मा अन्य क
संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : 108 इमरजेंसी सेवा के कर्मचारियों ने सेवा संचालित करने का जिम्मा अन्य कंपनी को दिए जाने पर नाराजगी व्यक्त की है। कर्मचारियों ने इस मामले में 24 अप्रैल को देहरादून में सचिवालय का घेराव करने की चेतावनी दी है।
जिले में 108 आपात सेवा में कार्य कर रहे कर्मचारियों ने कहा है कि पिछले ग्यारह सालों से करीब 70 कर्मचारी इमरजेंसी सेवा में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। जिनका तीस अप्रैल को अनुबंध भी खत्म हो रहा है। कर्मचारियों ने कहा है कि इस बार सरकार ने इस सेवा को चलाने का जिम्मा जीवीके को न देकर सीएएमपी को दे दिया है। जिस कारण अब कर्मचारियों का भविष्य अधर में हैं। कर्मचारियों ने कहा है कि वह नई कंपनी में समान पद और लोकेशन दिए जाने और अन्य कर्मचारियों की तरफ वेतन भत्ते देने की मांग कर रहे हैं। जिसे लेकर कर्मचारियों ने देहरादून में प्रदर्शन का कार्यक्रम निर्धारित किया है। कर्मचारियों ने कहा है कि अगर उनके भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ किया गया तो वह इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने प्रशासन से अपनी मांगों पर उचित कार्रवाई करने की मांग भी की है।