छह किलो पॉलीथिन जब्त, 56 सौ का अर्थदंड वसूला
संवाद सहयोगी, द्वाराहाट : पालिका क्षेत्र को पॉलीथिन मुक्त रखने को पालिका कर्मियों ने औचक छ
संवाद सहयोगी, द्वाराहाट : पालिका क्षेत्र को पॉलीथिन मुक्त रखने को पालिका कर्मियों ने औचक छापामारी अभियान चलाया। इस दौरान 11 दुकानों से छह किलो पॉलीथिन जब्त कर पांच हजार छह सौ रुपये का आर्थिक दंड वसूला। साथ ही दोबारा पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। इधर अचानक चले अभियान से व्यापारियों में हड़कंप मच गया।
पालिका क्षेत्र को पॉलीथिन मुक्त बनाने को अभियान शुरू कर दिया है। सोमवार को ईओ प्रकाश चंद्र तिवारी के नेतृत्व में नपं कर्मियों ने बाजार क्षेत्र में औचक छापा मारा। इस दौरान 11 दुकानों से छह किलो पॉलीथिन जब्त कर पाच हजार छ: सौ का अर्थ दंड वसूला गया। साथ ही भविष्य में इसका उपयोग अथवा विक्रय न करने की हिदायत भी दी। ईओ ने कहा कि प्रशासन पंचायत क्षेत्र को साफ सुथरा व कचरा मुक्त बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित है। किसी भी प्रकार की कोताही बर्दास्त नहीं की जाएगी। कहा कि आगे भी अभियान जारी रहेगा। चेतावनी दी उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। अभियान में ईश्वर मठपाल, दीप चंद्र भट्ट, मनीष चौधरी, ललित बिष्ट आदि शामिल रहे।