निधन पर जताया शोक
अल्मोड़ा : रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के डिपो शाखा अध्यक्ष गोविंद प्रसाद टम्टा के पिता के निधन पर
By JagranEdited By: Published: Mon, 08 Jan 2018 05:20 PM (IST)Updated: Mon, 08 Jan 2018 05:20 PM (IST)
अल्मोड़ा : रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के डिपो शाखा अध्यक्ष गोविंद प्रसाद टम्टा के पिता के निधन पर रोडवेज के अधिकारियों व कर्मचारियों ने शोक प्रकट किया है। साथ ही शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। शोक प्रकट करने वालों में एआरएम विजय तिवारी के अलावा उमेश चंद्र भट्ट, सुरेश नेगी, रमेश जोशी, राम दत्त पपनै आदि शामिल हैं। इधर डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने चीफ फार्मेसिस्ट अशोक पांडे की माता के निधन पर शोक प्रकट किया है। शोक प्रकट करने वालों में कार्यवाहक जिलाध्यक्ष जीएस कोरंगा, रजनीश जोशी, सीएस महरा, बीबी जोशी, आरएस भोज, एमसी अधिकारी, सीएस कठायत, गोकुल मेहता आदि शामिल हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें