सल्ट विधायक जीना की पत्नी का हृदयाघात से निधन
मानिला (अल्मोड़ा) क्षेत्र के सल्ट विधानसभा से विधायक सुरेंद्र सिंह जीना की पत्नी धर्मा जीना (46) का हृदय गति रुकने से निधन हो गया।
संस, मानिला (अल्मोड़ा) : सल्ट विधायक सुरेंद्र सिंह जीना की पत्नी धर्मा जीना (46) का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उन्हें चिकित्सालय ले जाया गया मगर बचाया नहीं जा सका। वह दिल्ली में रहती थी। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ही तमाम सामाजिक व सियासी संगठनों के लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।
ओएसडी हरिराम आर्या के मुताबिक मंगलवार दोपहर विधायक जीना की पत्नी धर्मा का दिल्ली में स्वास्थ्य अचानक बिगड़ गया। उन्हें वहां के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। इससे पूर्व सुबह ही विधायक दिल्ली से सल्ट के लिए निकल गए थे। मगर रामनगर पहुंचने पर परिवार के सदस्यों ने पत्नी का स्वास्थ्य खराब होने की जानकारी दी। इस पर जीना रामनगर से ही दिल्ली रवाना हो गए।
===
====