मतदान के बाद काकड़ीघाट में बवाल
संवाद सूत्र ताड़ीखेत (रानीखेत) पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान निपटने के बाद काकड़ीघा
संवाद सूत्र, ताड़ीखेत (रानीखेत): पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान निपटने के बाद काकड़ीघाट में बवाल हो गया। पार्टी विशेष के जिला पंचायत सदस्य पद प्रत्याशी का खुला समर्थन करने का आरोप लगा कुछ अराजक तत्व विवेकानंद सेवा समिति के शाखा अध्यक्ष व पूर्व प्रधान हरीश परिहार के घर में जा घुसे। आरोप है कि वहा समझाने आगे बढ़ी पूर्व प्रधान की पत्नी से बदसलूकी की गई। बाद में कुछ और उपद्रवी वहा आ धमके और घर पर पथराव कर शराब की बोतलें फेंकनी शुरू कर दी। इससे पूर्व प्रधान की मा चोटिल हो गई। देर रात तक क्षेत्र में तनाव का माहौल रहा।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत द्वितीय चरण का मतदान शाति से निपटने के बाद शुक्त्रवार देर शाम काकड़ीघाट कस्बा अराजकता से अशात हो गया। उपद्रवियों ने पोलिंग पार्टियों व पुलिस बल के गंतव्य की ओर रवाना होते ही बवाल काटना शुरू कर दिया। स्वामी विवेकानंद सेवा समिति शाखा अध्यक्ष के घर में घुस आए नशे में धुत अराजक तत्वों ने उनकी पत्नी से अभद्रता की। विरोध करने पर घर के बाहर जमा कुछ उपद्रवियों ने पथराव कर दिया। आरोप है कि शराब की खाली बोतलें भी फेंकी गई। सूत्रों के मुताबिक गड़स्यारी क्षेत्र से जिपं सदस्य पद के भाजपा प्रत्याशी पूर्व प्रमुख धन सिंह रावत का खुला समर्थन करना बवाल की मुख्य वजह रही। यह भी आरोप है कि विपक्षी काग्रेस समर्थित लोगों ने चुनावी रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिया। पूर्व प्रमुख धन सिंह ने पुलिस व जिला प्रशासन को सूचना दे अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई को पुलिस बल भेजने का आग्रह किया। चुनाव ड्यूटी में व्यस्तता व फोर्स की कमी के कारण पुलिस देर रात तक नहीं पहुंच सकी थी। इधर समिति शाखा अध्यक्ष हरीश परिहार घर के बाहर ही धरने पर बैठ गए। वहीं एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने कहा कि मौके पर पुलिस बल भेजा जा रहा है। घटना स्थल राजस्व क्षेत्र में है।