Move to Jagran APP

अल्मोड़ा में महिला कलाकारों की रामलीला शुरू

सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में एक बार फिर जिला पंचायत परिसर धारानौला में महिलाओं की रामलीला शुरू हो गई है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 07 Nov 2021 05:43 PM (IST)Updated: Sun, 07 Nov 2021 05:43 PM (IST)
अल्मोड़ा में महिला कलाकारों की रामलीला शुरू
अल्मोड़ा में महिला कलाकारों की रामलीला शुरू

संस, अल्मोड़ा : सांस्कृतिक नगरी में एक बार फिर जिला पंचायत परिसर धारानौला में महिलाओं की रामलीला मंचन शुरू हो गया है। रामलीला के सभी पात्रों का अभिनय महिलाओं के करने से यह खास बनी हैं। ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में दर्शक देर रात्रि तक मंचन देखने पहुंच रहें हैं।

loksabha election banner

श्रीराम स्तुति से रामलीला मंचन प्रारंभ किया गया। उद्घाटन नगर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में आयोजन की सराहना की। जब ताड़का रामलीला के मंच पर दर्शकों के बीच से होकर पहुंची तो एक बार के लिए दर्शकों में चीख पुकार मच गई। बच्चे और महिलाएं ताड़का को अपने पास आते देख डर गए। शनिवार की देर रात्रि तक चली पहले दिन की रामलीला में रावण अत्याचार, देवगण स्तुति, श्रीराम जन्म, ताड़का वध, सुबाहु वध, अहिल्या उद्धार, गौरी पूजन, सीता स्वयंवर व परशुराम लक्ष्मण संवाद तक की रामलीला का मंचन किया गया। दूर-दूर से रामलीला मंचन को देखने पहुंचे लोगों ने देर रात्रि तक रामलीला मंचन का आनंद लिया। इस दौरान राजेंद्र तिवारी, हेम तिवारी, अमित साह, कपिल मल्होत्रा, मनोज जोशी, भावना मल्होत्रा, हर्ष पांडे आदि मौजूद रहे।

--------

डुंगरा गांव में भी मंचन

दन्या: धौलादेवी ब्लॉक के ग्राम सभा डुंगरा में भी रामलीला का मंचन किया जा रहा है। शनिवार को हुई रामलीला मंचन का उद्घाटन भाजपा युवा नेता नरेंद्र सिंह बिष्ट ने किया। उन्होंने रामलीला मंचन के कलाकारों की सराहना कर उन्हें प्रोत्साहित किया। सभी को भगवान श्रीराम के मार्ग पर चलने को कहा। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह मेहरा, ग्राम प्रधान जगदीश नाथ गोस्वामी, खीमानंद पालीवाल, गोपाल सिंह मेहरा, प्रेम सिंह बिष्ट, जवाहर सिंह, दीपक बिष्ट, शिव सिंह, महेश जोशी, आनंद सिंह, जगत सिंह, तिलोक सिंह, गंभीर बिष्ट, नवीन सिंह, पंकज सिंह, चंदन सिंह, दिवान सिंह, आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.