देश के दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देने को रहें तैयार
संवाद सहयोगी रानीखेत देश की सीमाओं के प्रहरी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के सीमांत मुख्यालय गनि
संवाद सहयोगी, रानीखेत : देश की सीमाओं के प्रहरी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के सीमांत मुख्यालय गनियाद्योली के 8वें स्थापना दिवस पर राष्ट्र की आंतरिक एवं वाह्य सुरक्षा को तत्पर रहने का संकल्प दोहराया गया। साथ ही सीमा पर शहीद जांबाजों को श्रद्धांजलि देते हुए देश के दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए जवानों से तत्पर रहने का आह्वान किया गया।
गनियाद्योली स्थित एसएसबी सीमांत मुख्यालय का शुक्रवार को स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। बल के जवानों ने उपमहानिरीक्षक एमएम काडपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस मौके पर कांडपाल ने कहा कि प्रचालन के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया गया है। अब तक लगभग 13.5 करोड़ के सामान जब्ती के साथ 329 गिरफ्तारी की गई है। 53 मानव तस्करी से संबंधित मामलों का खुलासा कर 51 तस्करों की गिरफ्तारी की गई। 71 महिलाओं व 47 बच्चों सहित कुल 118 पीड़ितों को मुक्त भी कराया गया।
उपमहानिरीक्षक ने 14 फरवरी को पुलवामा में आतंकी हमले के दौरान शहीद सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धाजलि अर्पित की। कहा कि हम अपनी जिम्मेदारी को अच्छी तरह समझते हैं और देश की सुरक्षा के लिए हम कोई कसर नहीं छोडे़ंगे।
==================== उत्कृष्ट कार्य करने वाले सम्मानित
डीआइजी ने सीमांत मुख्यालय के की छह प्रशासनिक व आपरेशन बटालियन के लिए 57 वीं वाहिनी सितारगंज के कमाडेंट राजेश त्रिपाठी को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। बल के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले 5वीं वाहिनी चंपावत व मुख्य आरक्षी, 55 वीं वाहिनी पिथौरागढ़ के ताशी पुनचैग को महानिरीक्षक पदक से नवाजा गया।
============= योगा व फिटनेस प्रतियोगिता भी हुई
योगा, फिटनेस आदि प्रतियोगिताओं में पहला स्थान प्राप्त करने वाले जांबाजों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान कमाडेंट डॉ.टी दोरजे, द्वितीय कमान अधिकारी बीपीएस नेगी, हितेंद्र पटियाल, चंदशेखर भान, उप कमाडेंट इंद्रजीत, गिरीश बिष्ट, अमर चंद, सहायक कमाडेंट संदीप रावत, बीसी जोशी, संयुक्त क्षेत्र संगठन परिमल राय, क्षेत्र संगठन अतुल कुमार, प्रचार अधिकारी अनूप चौधरी, अनुभाग अधिकारी मनोज भंडारी, भूपाल मेहरा आदि मौजूद रहे।