तुंगेश्वरी देवी मंदिर में जुटेंगे श्रद्धालु
अल्मोड़ा : विकास खंड हवालबाग अंतर्गत तुंगेश्वरी देवी मंदिर में आगामी 23 जनवरी से श्रीराम कथा महोत्सव
By JagranEdited By: Published: Mon, 08 Jan 2018 05:20 PM (IST)Updated: Mon, 08 Jan 2018 05:20 PM (IST)
अल्मोड़ा : विकास खंड हवालबाग अंतर्गत तुंगेश्वरी देवी मंदिर में आगामी 23 जनवरी से श्रीराम कथा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी मंदिर समिति की ओर से दी गई है। कथा के शुभारंभ मौके पर पंचांग पूजा के बाद भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद 10 दिनों तक प्रतिदिन दिन में एक बजे से कथा का आयोजन किया जाएगा। एक फरवरी को विशाल भंडारे के साथ कथा का पारायण होगा। कथा व्यास मुंबई के रघुवीर दास प्रभु होंगे। कथा के यजमान रमेश चंद्र जोशी, जीवन सिंह लटवाल, कैलाश सिंह कार्की, विशन सिंह, उमेश कांडपाल, दयाल पांडे, लाल सिंह लटवाल ने अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करने का आह्वान किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें