लीड:रानीखेत में ढाई सौ से ज्यादा पक्षी प्रजातियां
जैवविविधता से लबरेज रानीखेत के वन क्षेत्रों की आबोहवा वन्य जीवों के लिए बेहद माकूल है।
संस, रानीखेत (अल्मोड़ा): जैवविविधता से लबरेज रानीखेत के वन क्षेत्रों की आबोहवा वन्य जीवों के साथ ही पक्षी प्रजातियों के लिए बेहद माकूल है। महोत्सव के तहत बर्ड वाचिंग के दौरान विशेषज्ञ फोटाग्राफरों ने विभिन्न जंगलात का स्थलीय जायजा ले तमाम परिंदों को कैमरों में कैद किया। आंकड़े जुटाए। बताया कि आसपास के वन क्षेत्रों में करीब ढाई सौ स्थानीय प्रजातियां हैं। पक्षी अवलोकन के दौरान संयुक्त मजिस्ट्रेट अपूर्वा पांडे भी विशेषज्ञ नेचर फोटाग्राफरों के साथ पक्षियों के अद्भुत संसार से रू ब रू हुई।
रानीखेत महोत्सव के दूसरे दिन बर्ड वाचिंग के लिए चौबटिया रेंज व अन्य वन क्षेत्रों में विद्यार्थियों का भ्रमण कराया गया। जिम कार्बेट नेशनल पार्क के पक्षी विशेषज्ञ राजेश भट्ट व विजय सिंह के साथ नेचर फोटोग्राफर कमल गोस्वामी ने परिंदों के व्यवहार, वासस्थल आदि की गहन जानकारी दी। इस दौरान अलग अलग जंगलात में कलीज फीजेंट यानी जंगली मुर्गा, ग्रेट बार्बेट, हिमालयन पैराकीट, ब्ल्यू व्हिसलिंग थ्रश, ग्रे विंग्ड ब्लैकबर्ड, राम थ्रश, वर्डिटर फ्लाईकैचर, हिमालयन बुलबुल आदि तमाम पक्षी प्रजातियों को कैमरे में कैद किया गया।
वहीं रानीखेत महोत्सव के दूसरे दिन मैराथन में किशोर, युवा व बड़े सभी ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। वरिष्ठ श्रेणी में कैलाश व शोभा नेगी ने सबको पीछे छोड़ा। उधर क्लब हाउस के स्टेडियम में लान टेनिस की प्रतियोगिताएं भी हुई।
भारतीय सेना के नर सिंह मैदान में रविवार को संयुक्त मजिस्ट्रेट अपूर्वा पांडे ने हरी झंडी दिखा मैराथन का शुभारंभ किया। इस दौरान खेल सचिव हेमंत सिंह बिष्ट, सांस्कृतिक सचिव विमल सती, मनमोहन सिंह देव, हेम चंद्र आर्या, भूपेंद्र परिहार, मनोज जोशी, प्रताप नेगी, मीना पांडे, ललित रावत, गौरव तिवारी, धर्मेश बोरा, कमल गोस्वामी, कृष्ण कुमार उपाध्याय, रमेश राम व प्रकाश उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
ये रहे टाप-तीन विजेता
= वरिष्ठ वर्ग (पुरुष): कैलाश आर्या, संजय बिष्ट, नारायण सिंह
= महिला : शोभा नेगी, संगीता वर्मा व सुनीता रावत
= किशोर वर्ग (14 से 19): धीरज कुमार, संजय बिष्ट, रविंद्र नेगी, सौरभ भंडारी व गौरव कुवार्बी
= युवक वर्ग (19 से 33) : विक्की तिवारी, धमेंद्र सिंह, गौरव बिष्ट, सुनील आर्या व नीरज चंद्र
= वयस्क पुरुष (39 से अधिक): सुमित साह, नरेंद्र डोबरियाल, धीरज वर्मा, मनोज बिष्ट व जगत रावत