घात लगाकर तेंदुए ने हमला कर वृद्धा को किया लहूलुहान
अल्मोड़ा के धौलादेवी क्षेत्र के बसौली गांव में खेत में गोबर डालने लगई एक वृद्धा पर तेंदुए ने हमला कर दिया। इस घटना से आसपास के क्षेत्र के ग्रामीण दहशत में हैं।
अल्मोड़ा, [जेएनएन]: विकासखंड धौलादेवी क्षेत्र में जंगली जानवरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बसौली गांव में खेत में गोबर डालने गई वृद्धा पर तेंदुए ने हमला कर दिया। इससे आसपास के गावों के लोग दहशत में हैं।
पंचायत बसौली के तोक दूलाकोट निवासी सरूली देवी (70) मवेशियों के गोठ से गोबर लेकर खेतों में डालने जा रही थी। तभी घात लगाए तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया।
इस दौरान उनके समीप ही दो अन्य महिलाएं भी थीं। इन महिलाओं ने शोर मचाया तो तेंदुआ जंगल की ओर भाग निकला। तब तक सरूली देवी बुरी तरह घायल हो गई। तेंदुए के नाखूनों से सरूली देवी को गंभीर चोटें आई हैं। ग्रामीणों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया।
यह भी पढ़ें: जंगल में पत्ते काटने गए ग्रामीण को बाघ ने बनाया निवाला