Move to Jagran APP

श्रद्धाभाव से स्मरण करने पर दु:ख हरती है मां : भाष्करानंद

संवाद सूत्र, ताड़ीखेत : विकासखंड के मलौटा गांव में श्रीमद् देवी भागवत से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। कथ

By JagranEdited By: Published: Wed, 13 Jun 2018 05:29 PM (IST)Updated: Wed, 13 Jun 2018 05:29 PM (IST)
श्रद्धाभाव से स्मरण करने पर दु:ख हरती है मां : भाष्करानंद
श्रद्धाभाव से स्मरण करने पर दु:ख हरती है मां : भाष्करानंद

संवाद सूत्र, ताड़ीखेत : विकासखंड के मलौटा गांव में श्रीमद् देवी भागवत से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। कथा व्यास पं. भाष्करानंद तिवाड़ी ने मां के नौ रूपों का संगीतमय वर्णन किया। कहा सच्चे मन व श्रद्धाभाव से स्मरण करने मात्र से ही मां भक्तों के कष्ट हरती हैं।

loksabha election banner

मलौटा गांव के भूमिया मंदिर में चल रहे श्रीमद् देवी भागवत के दौरान घंटे घड़ियालों की गूंज व भजन कीर्तनों से माहौल देवीमय हो रहा है। आयोजन के चौथे दिवस व्यास भाष्करानंद तिवाड़ी ने मां के विभिन्न अवतारों का वर्णन किया। कहा जब जब धर्म को संकट पड़ा मां ने अवतार लेकर दुष्टों का नाश किया। इससे पूर्व मुख्य पुजारी दिनेश चंद्र तिवाड़ी ने यजमान भगवंत रौतेला कमला रौतेला, पंचम रौतेला तारा रौतेला, राजेंद्र रौतेला हंसी देवी व महिपाल सिंह गीता देवी से विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान पूरे करवाए। मंदिर समिति के पदाधिकारियों के अनुसार 19 जून को हवनादि व भंडारे के साथ पारायण होगा। कथा सुनने को सरणा, डढूली, लेटी, कुटार, जौंणे, पीपली, सिमानी, सजगोणी आदि गांवों के भक्त पहुंचे रहे हैं। रमेश सिंह, महिपाल रौतेला, लक्ष्मण सिंह, पान सिंह, जीवन सिंह, जगदीश सिंह, दीपक रौतेला, आनंद सिंह, नंदन सिंह आदि सेवादारी कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.