Move to Jagran APP

पहाड़ पर सुबह और शाम बढ़ने लगी ठिठुरन

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : पहाड़ पर सुबह-शाम घट रहे तापमान के चलते ठिठुरन बढ़ती जा रही है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Dec 2018 11:22 PM (IST)Updated: Sat, 08 Dec 2018 11:22 PM (IST)
पहाड़ पर सुबह और शाम बढ़ने लगी ठिठुरन
पहाड़ पर सुबह और शाम बढ़ने लगी ठिठुरन

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : पहाड़ पर सुबह-शाम घट रहे तापमान के चलते ठिठुरन बढ़ती जा रही है। शनिवार को अल्मोड़ा नगर का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इधर कृषि वैज्ञानिकों ने रबी की फसल के लिए बारिश जरूरी बताया है।

loksabha election banner

शनिवार को अल्मोड़ा के समीपवर्ती घाटी वाले क्षेत्रों में पूर्वान्ह तक कोहरा छाया रहा। इसके चलते घाटी क्षेत्रों में रह रहे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौसम साफ होने से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने भी शहर का रूख किया। उन्होंने अपने क्षेत्रों में उत्पादित सामान को बाजार में विक्रय किया और घर के लिए जरूरी सामान क्रय किया। इससे अपरान्ह तक बाजार में चहल पहल बनी रही, लेकिन अपरान्ह बाद फिर हवा चलने से ठंड में इजाफा हो गया। इधर विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिक डॉ. बीएम पांडे ने रबी की फसल के लिए बारिश को जरूरी बताया है। इधर लगातार बढ़ती जा रही ठंड के मद्देनजर नगरपालिका परिषद ने नगर के कुछेक स्थानों पर अलाव जलाना शुरू कर दिया है, लेकिन विभिन्न सामाजिक संगठनों का कहना है कि पालिका को पूर्व के सालों की भांति सभी चिन्हित स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था करनी चाहिए। पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी ने कहा है कि जल्द ही सभी चिन्हित स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए वन निगम जलौनी लकड़ी उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए आग्रह किया गया है। उधर जिले के पनुवानौला, आरतोला, जागेश्वर, शहरफाटक व जैंती क्षेत्र में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कलक्ट्रेट स्थित आपदा कंट्रोल कक्ष में शुक्रवार को नगर का अधिकतम तापमान 17 तथा न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

----------

पहाड़ में लगातार बढ़ रही ठंड के मद्देनजर नगर पालिका परिषद को सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाने के निर्देश दे दिए गए हैं। इस पर पालिका की ओर से अमल शुरू कर दिया गया है। असहाय, बेसहारा व निर्धन लोगों को चिन्हीकरण के बाद कंबलों का भी वितरण किया जाएगा।

-विवेक राय, उपजिलाधिकारी, अल्मोड़ा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.