पेयजल समस्या का समाधान कराने वाला हो विधायक
विधानसभा चुनाव के लिए सरकारी मशीनरी तेजी से जुटी है। चुनाव के प्रति गृहिणी महिला मतदाताओं में भी विशेष उत्साह है। विधायक कैसा हो इस विषय पर जब उनसे राय जानी गई तो उनका कहना था कि विधायक को क्षेत्र की समस्याओं का तत्परता से समाधान करना वाला होना चाहिए।
संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : विधानसभा चुनाव के लिए सरकारी मशीनरी तेजी से जुटी है। चुनाव के प्रति गृहिणी महिला मतदाताओं में भी विशेष उत्साह है। विधायक कैसा हो इस विषय पर जब उनसे राय जानी गई तो उनका कहना था कि विधायक को क्षेत्र की समस्याओं का तत्परता से समाधान करना वाला होना चाहिए। उसकी प्राथमिकताओं में बेरोजगारी, पलायन तथा पेयजल की समस्याओं का समाधान करना शामिल हो। साथ ही समय-समय पर विधान सभा क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों की समस्याओं को समाधान करा सके। विधायक ऐसा होना चाहिए जो विधानसभा क्षेत्र की प्रत्येक ग्राम पंचायत में जाकर लोगों की पेयजल समस्या का समाधान करा सके। वहीं जंगली जानवरों से भी छुटकारा दिला सके। साथ ही बेरोजगारों, मजदूरों, किसानों, महिलाओं के हित में गंभीरतापूर्वक कार्य करे। ग्रामीणों की बिजली की समस्या का निराकरण करा सके। ग्राम पंचायतों में कुटीर उद्योगों की स्थापना कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने को कार्य कर सके।
- सोनी तिवारी, थपलिया, अल्मोड़ा
ऐसा विधायक चुना जाना चाहिए जिसे विधानसभा क्षेत्र की हर ग्राम पंचायतों की मूलभूत समस्या का भली-भांति ज्ञान हो ज्ञान हो। विधायक के लिए सादगी के साथ कर्मठता भी जरूरी है। जो लोगों के हर सुख दु:ख में भागीदार हो। समस्याएं बताएं जाने पर उनके निराकरण के लिए गंभीरतापूर्वक प्रयास करे। साथ ही लोगों को उनकी समस्याओं से निजात दिला सके। वहीं वर्तमान बेरोजगारी के दौर में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने को विस क्षेत्र में छोटे-छोटे उद्योग खुलवाने की दिशा में कार्य कर सके।
- हेमा पांडे, माल रोड, अल्मोड़ा विधायक को समस्याओं के निराकरण के लिए हर पल सजग रहना चाहिए। सभी की समस्याएं गंभीरतापूर्वक सुने यह विधायक के लिए जरूरी है। विधायक ऐसा चाहिए जिसकी प्राथमिकताओं में जनस्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, सड़क निर्माण व बेरोजगारी आदि शामिल हो। नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि कार्य को करने में जंगली जानवरों की बड़ी समस्या है, इस समस्या के समाधान के लिए भी विधायक पूरी तल्लीनता से कार्य कर सके।
- दीपा भटट, सेलाखोला, अल्मोड़ा विधायक ऐसा होना चाहिए जो शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को लघु कुटीर उद्योगों के माध्यम से रोजगार दिलाने को कार्य कर सके। युवा वर्ग में पनप रही नशे की प्रवृत्ति को रोकने के लिए कारगर उपाय करे। जिससे युवा वर्ग उन्नति के पथ पर अग्रसर हो और देश के विकास में योगदान दे सके। विधायक को क्षेत्र की प्रमुख जटिल समस्याओं को विधानसभा में उठाकर उनका समाधान कराना चाहिए।
- गायत्री देवी, अल्मोड़ा