Move to Jagran APP

प्रभु राम ने किया लंकापति रावण का संहार

अल्मोड़ा में एतिहासिक नंदा देवी मंदिर परिसर में रामलीला में विजयदशमी के दिन प्रभु राम ने लंकापति रावण का जैसे ही संहार किया चारो ओर भगवान के जयकारे लगने लगे।

By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Oct 2020 06:14 PM (IST)Updated: Mon, 26 Oct 2020 05:03 AM (IST)
प्रभु राम ने किया लंकापति रावण का संहार
प्रभु राम ने किया लंकापति रावण का संहार

संस, अल्मोड़ा : कर्नाटकखोला के साथ ही एतिहासिक नंदा देवी में कुमाऊं की सबसे पुरानी रामलीला का तीन दिनी मंचन बीती शनिवार देर रात तक चला। वैश्विक महासंकट के कारण इस बार एकादशी से विजयादशमी तक 10 दिनों तक चलने वाली रामलीला के मंचन को तीन दिन में बदल दिया गया था। उधर कर्नाटकखोला में भी वर्चुअल रामलीला के मंचन ने मुग्ध किया। लंकापति के वध के बाद असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक पुतला दहन किया गया।

loksabha election banner

रामलीला मंचन के तीसरे दिन बीती शनिवार रात्रि अंगद रावण संवाद से अहिरावण वध तक का मंचन किया गया। इसके अलावा लक्ष्मण शक्ति, कुंभकर्ण व मेघनाद वध, रावण विलाप, हनुमान मकरध्वज संवाद, अहिरावण वध आदि का मंचन किया गया। देर रात्रि तक चली रामलीला में दर्शकों ने कलाकारों के गायन व अभिनय को खूब सराहा।

जगदीश बिष्ट ने अंगद, हरि विनोद साह रावण, संतोष मिश्रा सुषेण वैद्य, गणेश मेर मेघनाद, परितोष जोशी कुंभकर्ण, दीप तिवारी अहिरावण, हर्ष जोशी राम, अजय जोशी लक्ष्मण, पीहू सीता, कुलदीप मेर हनुमान के पात्र को निभाया। संगीत अमित बुधोड़ी व शेखर सिजवाली ने दिया। इससे पूर्व रामलीला मंचन का शुभारंभ प्रतिष्ठित व्यवसायी सुभाष अग्रवाल व दशहरा कमेटी अध्यक्ष अजीत कार्की ने किया।

======

लक्ष्मण शक्ति के बाद मेघनाद का वध

अल्मोड़ा : नगर के कर्नाटकखोला में श्री भुवनेश्वर महादेव रामलीला कमेटी के तत्वावधान में रावण मेघनाद, मेघनाद लक्ष्मण संवाद, लक्ष्मण शक्ति, संजीवनी बूटी प्रसंग, कुंभकरण वध आदि प्रसंगों का मंचन किया गया। मेघनाद के पात्र डा. करन कर्नाटक व लक्ष्मण के शगुन त्यागी ने शानदार अभिनय किया। मुख्य अतिथि देवभूमि व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष दीपेश जोशी ने मंचन का श्रीगणेश किया। कमेटी अध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद कर्नाटक व महासचिव हेम जोशी ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि होटल व्यवसायी पंकज पंत, बीडीसी गीता जोशी, हीरा सिंह नेगी, राजेंद्र तिवारी, कमल जोशी, लीलाधर कांडपाल, भुवन चंद्र कर्नाटक, गौरव कांडपाल, दीपक मेहता, प्रमोद तिवारी आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.