कुमाऊंनी लेखकों की किताबों का क्रेज
जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा : नेशनल बुक ट्रस्ट की तरफ से शहर के भगवती पैलेस में लगाई गई पुस्तक प्रदर्शन
जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा : नेशनल बुक ट्रस्ट की तरफ से शहर के भगवती पैलेस में लगाई गई पुस्तक प्रदर्शनी के दूसरे दिन अभिभावकों के साथ बच्चे भी पहुंचे। इस दौरान बाल साहित्य की किताबों को खरीदने में रुचि उनकी देखती बनी। नेशनल बुक ट्रस्ट के करुण कुमार ने बताया कि देश के नामचीन बाल साहित्यकारों की कहानियों का संग्रह प्रदर्शनी में लगाया गया है। ताकि बच्चों के अंदर पुस्तक पढ़ने की रुचि जाग्रत की जा सके।
मालूम हो कि अल्मोड़ा के साहित्यकारों व प्रबुद्ध लोगों की रुचि को देखते हुए सात दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। इसमें मनोहर श्याम जोशी, निर्मल वर्मा, उछ्व्रांत, मुंशी प्रेमचंद्र, ताराचंद्र जोशी जैसे नामचीन लेखकों की पुस्तकें लगाई गई हैं। पंचतंत्र की कहानियां सहित समुद्र विज्ञान सहित ज्योतिष को जानें जैसी किताबों को देखने व खरीदने के लिए लोगों ने उत्सुकता दिखाई। कहानी संग्रह व कुमाऊंनी भाषा संस्कृति व इतिहास की किताबों को लोगों ने पसंद किया। करुण कुमार ने बताया कि इस बार प्रदर्शनी में यदि बेहतर फीडबैक मिला तो अगले साल फिर पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन शहर में किया जाएगा। अगली बार प्रयास होगा कि युवा कुमाऊंनी साहित्यकारों की अधिक से अधिक पुस्तकें लाई जाएं। ताकि यहां की भाषा संस्कृति के बारे में और अधिक लोग जान सकें। मंगलवार को बड़ी संख्या में बच्चों ने पुस्तक प्रदर्शनी में बाल साहित्य की पुस्तकों को देखा और खरीदा।