खेती निवासी बसंत पाठक की सड़क हादसे में मौत
संवाद सहयोगी दन्यां धौलादेवी विकासखंड के खेती निवासी बसंत बल्लभ पाठक 58 वर्ष की पीलीभी
संवाद सहयोगी, दन्यां: धौलादेवी विकासखंड के खेती निवासी बसंत बल्लभ पाठक 58 वर्ष की पीलीभीत के पास सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई है। वाहन को उनका बड़ा पुत्र राजेंद्र पाठक चला रहा था। दुर्घटना की खबर सुनते ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।
ग्राम खेती निवासी बसंत बल्लभ पाठक पुत्र स्व. लोकमणी पाठक यहां क्षेत्र में पूजा पाठ का कार्य करते हैं। उनके पुत्र राजेंद्र पाठक रुद्रपुर में जॉब करता है। दो दिन पूर्व 11 अक्टूबर को रुद्रपुर में उनके पुत्र ने नव निर्मित मकान में गृह प्रवेश किया था। बसंत बल्लभ पाठक भी वहीं गये थे। वहां से छोटे पुत्र दीपक पाठक के विवाह के संबंध में वे लखमीपुर खीरी गए हुए थे। रविवार की सुबह उनकी कार का पीलीभीत के पास एक्सीडेंट हो गया। कार को उनका पुत्र राजेंद्र पाठक चला रहा था। जो स्वस्थ है। बसंत बल्लभ पाठक के निधन की खबर देर सायं उनके घर पहुंची। समाचार सुनकर परिजनों का बुरा हाल हो गया है। बसंत बल्लभ पाठक के तीन पुत्र हैं। तीसरा पुत्र सोनू पाठक घर में ही है। उनके शव को पोस्टमार्टम के बाद रुद्रपुर लाया जा रहा है। यहां दन्यां में उनकी बहन है उनके भांजे नवीन चंद्र पंत, मोहन चंद्र पंत और हरीश पंत भी दुर्घटना की खबर सुनकर हतप्रभ हैं। पूर्व ब्लाक प्रमुख पीताम्बर पाण्डे, शेखर पाण्डे, गणेश पाण्डेय सहित अनेक यजमानों ने अपने पुरोहित के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है।