बालिका शिक्षा के लिए जागरूकता जरूरी : जोशी
जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा : बालिका शिक्षा के प्रति अभिभावकों को जागरूक करना काफी जरूरी हैं। वर्तमान म
जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा : बालिका शिक्षा के प्रति अभिभावकों को जागरूक करना काफी जरूरी हैं। वर्तमान में महिलाएं समाज के हर क्षेत्र में बढ़ चढ़ कर भागीदारी कर रही हैं। जो समाज के लिए एक सकारात्मक पहल है।
यह बात नगर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित अभिप्रेरण शिविर को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कही है। जोशी ने कहा है कि छात्राओं को शिक्षा के साथ साथ अपने सामाजिक कर्तव्यों का भी निर्वहन करना चाहिए। पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी ने भी बालिकाओं को उनके स्वास्थ्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी। चिकित्सक डॉ. हेमलता भट्ट ने कहा कि अल्प आहार लेने से छात्राओं में कई तरह के रोग पैदा हो जाते हैं। इसलिए उन्हें पोषक तत्वों से युक्त भोजन का प्रयोग करना चाहिए। इस मौके पर विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। अव्वल रहे बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल में अधिक उपस्थिति और बोर्ड परीक्षाओं के बेहतर अंक लाने वाली छात्राओं के अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया। शिविर में प्रधानाचार्य सावित्री टम्टा, इंदु पंवार, डॉ. डेनियल, राजेश्वरी जैम्यिाल, सीमा जोशी समेत अनेक शिक्षिकाएं मौजूद रही।