Move to Jagran APP

दिव्यांगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना जरूरी

हंस फाउंडेशन के सहयोग एवं संजीवनी संस्था के तत्वावधान में यहां महारानी होटल में अंतरराष्ट़ीय दिव्यांग जन पखवाड़ा मनाया गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 01 Jan 2021 11:23 PM (IST)Updated: Fri, 01 Jan 2021 11:23 PM (IST)
दिव्यांगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना जरूरी
दिव्यांगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना जरूरी

संस, चौखुटिया : हंस फाउंडेशन के सहयोग एवं संजीवनी संस्था के तत्वावधान में यहां महारानी होटल में अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग जन पखवाड़ा मनाया गया। इसमें दिव्यांगों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई एवं सरकार व संस्था द्वारा उनके उत्थान को लेकर चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई। शुभारंभ ब्लाक प्रमुख किरन बिष्ट ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने दिव्यांगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए उन्हें संबल देने की जरूरत बताई। कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों से ही उन्हें आगे बढ़ाया जा सकता है।

loksabha election banner

तहसीलदार सतीश बर्थवाल ने प्रशासन की ओर से दिव्यागों की समस्याओं का यथा संभव निस्तारण करने का आश्वासन दिया। सहायक समाज कल्याण अधिकारी राजेंद्र सिंह ने दिव्यांगों को यूडीआइडी के फायदे बताए एवं विभाग द्वारा संचालित पेंशन योजनाओं समेत अन्य प्रदत्त सुविधाओं की जानकारी दी। राजीव कांडपाल ने दिव्यांगों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए संस्था द्वारा चलाई द्वारा संचालित कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया।

डीपीओ के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार ने कहा कि संजीवनी संस्था दिव्यांग जनों को स्वरोजगार आधारित योजनाओं से जोड़ कर उन्हें आगे बढ़ाने की दिशा में कार्य रही है। आज संगठन के जरिए दिव्यांग खुले मंच में अपनी बात रखने को सक्षम हैं। इस अवसर पर पूर्व प्रमुख मीना कांडपाल, राजेंद्र तिवारी व रमेश चंद्र कांडपाल आदि ने विचार रखे। कार्यक्रम में दिव्यांग लोगों ने बढ़चढ़ कर भागीदारी की।

इधर गायत्री साधना केंद्र चितई तथा नगर के थपलिया स्थित गायत्री प्रज्ञापीठ में मकर संक्रांति पर्व पर 14 जनवरी को यज्ञोपवीत समेत विभिन्न संस्कार होंगे। यह जानकारी गायत्री साधना केंद्र चितई के गणेश दत्त भट्ट तथा गायत्री प्रज्ञापीठ थपलिया के भीम सिंह अधिकारी ने दी। उन्होंने बताया कि इसके लिए इन केंद्रों में कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। उन्होंने बताया कि इसके लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने अभिभावकों से इसके लिए अपने-अपने पाल्यों के रजिस्ट्रेशन करा लेने को कहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.