इसरो की निबंध प्रतियोगिता में अल्मोड़ा की आकांक्षा चयनित
अल्मोड़ा भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान परिषद (इसरो) के निबंध प्रतियोगिता में आकांक्षा चयनित।
संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान परिषद (इसरो) के तत्वावधान में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में अल्मोड़ा जिले से आकांक्षा गैड़ा का चयन हुआ है। वह जिले के धौलादेवी ब्लॉक स्थित राजकीय इंटर कालेज भेटाबड़ौली में कक्षा आठवीं की छात्रा हैं। शिक्षा विभाग में कार्यरत मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी पुष्कर सिंह भैसोड़ा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में पूरे उत्तराखंड से 7 बच्चे चुने गए। जिसमें अल्मोड़ा जिले से आंकाक्षा भी है। वैज्ञानिक अभिरूचि विषयक यह प्रतियोगिता कक्षा एक से 12 तक की कक्षाओं के लिए आयोजित की गई थी। चंदन सिंह गैड़ा व उमा गैड़ा की पुत्री की इस उपलब्धि पर मुख्य शिक्षा अधिकारी एचबी चंद, डीईओ हरीश रौतेला, प्रधानाचार्य बसंत जोशी, एजूकेशनल मिनिस्ट्रीयल ऑफीसर्स एसोसिएशन के मंडलीय सचिव धीरेंद्र कुमार पाठक, अटल टिकरिग लैब के प्रभारी डॉ. कपिल सिंह नयाल आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बालिका के उच्च्वल भविष्य की कामना की है।