Move to Jagran APP

विश्व राजनीतिक की लौह महिला थी इंदिरा

संवाद सहयोगी, रानीखेत : लौह महिला भारत रत्न इंदिरा गांधी का उनकी जयंती पर भावपूर्ण स्

By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Nov 2018 06:05 PM (IST)Updated: Mon, 19 Nov 2018 06:05 PM (IST)
विश्व राजनीतिक की लौह महिला थी इंदिरा
विश्व राजनीतिक की लौह महिला थी इंदिरा

संवाद सहयोगी, रानीखेत : लौह महिला भारत रत्न इंदिरा गांधी का उनकी जयंती पर भावपूर्ण स्मरण किया गया। कांग्रेसियों ने कहा, प्रधानमंत्री इंदिरा एक महिला नहीं बल्कि नारी शक्ति के रूप में एक विचार थी। विश्व की शक्तिशाली प्रधानमंत्रियों में शुमार इंदिरा गांधी में नेतृत्व एवं त्वरित निर्णय लेने की अद्भुत क्षमता थी।

loksabha election banner

पार्टी कार्यालय में सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए। वरिष्ठ कांग्रेसी कैलाश पांडे ने कहा, इंदिरा गांधी विश्व राजनीति की लौह महिला थीं। राष्ट्रहित में प्रथम महिला पीएम अपने दृढ़ निश्चय, साहस व निर्णय लेने की अद्भुत क्षमता का पूरी दुनिया लोहा मानती रही। इंदिरा गांधी की बदौलत ही आज भारत नई ताकत के रूप में उभर कर सामने आया है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष महेश आर्या, नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, विनीत चौरसिया, रघुनंदन शर्मा, नंदन सिंह बिष्ट, गोविंद सिंह बिष्ट, अनमोल, राजेंद्र बिष्ट, वसीम, सलीम, कुलदीप कुमार आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.