गंदगी फैलाने पर व्यापारियों सहित छह का चालान
जागरण संवाददाता,अल्मोड़ा: शहर में लगातार व्यापारियों व रेस्टोरेंट संचालकों की तरफ से फैलाई जा रही गंद
जागरण संवाददाता,अल्मोड़ा: शहर में लगातार व्यापारियों व रेस्टोरेंट संचालकों की तरफ से फैलाई जा रही गंदगी व अतिक्रमण के खिलाफ एसडीएम सदर विवेक राय ने अभियान चलाया। नगर पालिका के साथ मिलकर चलाए गए अभियान में कुल छह लोगों का चालान कर 7900 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसमें व्यापारी व रेस्टोरेंट संचालक शामिल हैं। अभियान एडम्स इंटर कॉलेज से होटल शिखर तक चलाया गया।
एसडीएम सदर विवेक राय व नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी की संयुक्त टीम ने गंदगी व अतिक्रमण के खिलाफ गुरुवार को अभियान चलाया। इसमें व्यापारियों व रेस्टोरेंट संचालकों की तरफ से प्लास्टिक का प्रयोग करने पर कार्रवाई की गई। एसडीएम सदर ने बताया कि टीम को चांदनी चौक निवासी व्यापारी गोपाल ¨सह सोंगा व्यापारी के यहां नाली में गंदगी पाए जाने पर पांच सौ रुपये का जुर्माना किया गया। वहीं भुवनचंद्र पांडेय के यहां पर प्लास्टिक का प्रयोग करने पर टीम ने 200 सौ रुपये का जुर्माना किया। चांदनी चौक पर ही प्लास्टिक का प्रयोग करने पर रिजवान पर भी दो सौ रुपये का जुर्माना एसडीएम ने किया। मैसर्स जीडी फ्रूट के मालिक कमल पाठक के यहां पर भी टीम को प्लास्टिक का प्रयोग करते कर्मचारी मिले। इन पर पांच सौ रुपये का जुर्माना ठोंका गया। यहां से टीम एलआर साह रोड पर रेस्टोरेंट चला रहे राहुल के यहां पर भी टीम ने प्लास्टिक का प्रयोग करने पर एक हजार रुपये का जुर्माना किया। यहां पर टीम को गंदगी भी मिली। साफ-सफाई का ध्यान दिए जाने की चेतावनी संचालक को दी गई। टीम को ग्लोरी होटल में भी निरीक्षण के दौरान प्लास्टिक का प्रयोग बड़ी मात्रा में करते हुए संचालक पाए गए। इन पर एक हजार रुपये का जुर्माना टीम ने लगाया। साथ ही चेतावनी दी कि भविष्य में यदि स्थितयों में सुधार न हुआ तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अभियान में एएसडीएम मनीष बिष्ट, नगर स्वास्थ्य अधिकारी व सफाई निरीक्षक मौजूद रहे।