Move to Jagran APP

इंटरनेट मीडिया प्रबंधन को और मजबूत बनाएंगे : राजू भंडारी

ाजपा के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी ने कहा कि पार्टी में ऐसे आदर्श कार्यकर्ता जोड़े जाएंगे जो संगठन को बूथ स्तर से मजबूती देंगे।

By JagranEdited By: Published: Sat, 02 Jan 2021 10:56 PM (IST)Updated: Sat, 02 Jan 2021 10:56 PM (IST)
इंटरनेट मीडिया प्रबंधन को और मजबूत बनाएंगे : राजू भंडारी
इंटरनेट मीडिया प्रबंधन को और मजबूत बनाएंगे : राजू भंडारी

संस, अल्मोड़ा : भाजपा के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी ने कहा कि पार्टी में ऐसे आदर्श कार्यकर्ता जोड़े जाएंगे जो संगठन को बूथ स्तर से मजबूती देंगे। साथ ही राज्य व केंद्र सरकार की योजनाओं व विकास कार्यो को जन जन तक पहुंचाने के लिए इंटरनेट मीडिया प्रबंधन को और अधिक मजबूत किया जाएगा। कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का विधानसभा क्षेत्रों में प्रवास व दौरे का मकसद से कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कायम कर उन्हें नई ऊर्जा देना है।

loksabha election banner

पार्टी कार्यालय में शनिवार को प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी व मंत्री राजेंद्र बिष्ट ने पदाधिकारियों की बैठक ली। प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के विधानसभा क्षेत्रों में प्रवास संबंधी तैयारी की समीक्षा की। भंडारी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत राज्य के 70 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर प्रवास करेंगे। ताकि कार्यकर्ताओं से समन्वय कायम हो सके। साथ ही विपक्ष के भ्रामक प्रचार का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। प्रदेश मंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट ने सभी विधानसभा क्षेत्रों की अलग अलग समीक्षा की। आगामी कार्यक्त्रमों को प्रभावी बनाने के गुर बताए। इससे पूर्व प्रदेश महामंत्री व मंत्री को सम्मानित किया गया। इस मौके पर उत्तराखंड चाय विकास बोर्ड उपाध्यक्ष गोविंद सिंह पिलखवाल, जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, डीसीबी अध्यक्ष ललित लटवाल, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश बहुगुणा, लता बोरा, पूर्व जिलाध्यक्ष दीप भगत, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष कैलाशनाथ गोस्वामी, अनुसूचित मोर्चा के धर्मवीर आर्या, किसान मोर्चा के हरीश कनवाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता भट्ट, महामंत्री महिला लीला बोरा, विपिन भट्ट, सुभाष पाडे, नरेंद्र बिष्ट, मोहन सिंह मेहरा, जिला महामंत्री महेश नयाल व प्रेम शर्मा, कैलाश गुरुरानी, महिपाल बिष्ट, दर्शन रावत आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.