कसारदेवी में फोटो बुक फेयर में महिलाओं को दी जानकारी
जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा: फोटो बुक फेयर के माध्यम से दि किताब संस्थान के सौजन्य से शहर के
जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा: फोटो बुक फेयर के माध्यम से दि किताब संस्थान के सौजन्य से शहर के कसारदेवी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें संस्था के प्रमुख मानिक कटियाल व श्रेष्ठी ¨सह ने महिलाओं को शिक्षा व रोजगार के बारे में जागरूक किया।
कसारदेवी स्थित एक कैफे में आयोजित फोटो बुक फेयर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भागीदारी की। संस्था दि किताब के संस्थापक मानिक कटियाल ने बताया कि आज के आयोजन में पुस्तक प्रदर्शनी के माध्यम से ईरान में होमो सेक्सुअल घटनाओं पर प्रकाश डाला गया। जिसमें बताया गया कि वहां पर किस तरह की घटनाएं सामने आईं। उनके साथ श्रेष्ठी ¨सह व भुवन भट्ट ने फोटो बुक फेयर में आई महिलाओं को शिक्षा, रोजगार की दिशा में काम करने के लिए जागरूक किया। ताकि पहाड़ की साहसिक महिलाओं की कहानी को दूसरे प्रदेशों के लोग जान सकें। इसमें एक जर्मन महिला की कहानी को बताया गया। सोमवार को जागेश्वर में फोटो बुक फेयर का आयोजन किया जाएगा। दि किताब संस्था की तरफ से प्रदेश में कई जिलों में इस तरह के आयोजन लगातार महिला जागरूकता को लेकर किए जा रहे हैं।