छतीनाखाल में प्रधानाध्यापिका की स्मृति में विद्यार्थियों को बांटे गणवेश
द्वाराहाट स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय छतीनाखाल की पूर्व प्रधानाध्यापिका स्व. गंगा अधिकारी की पुण्य स्मृति में केक काटकर श्रद्धांजलि दी गई।
संवाद सहयोगी, द्वाराहाट : राजकीय प्राथमिक विद्यालय छतीनाखाल की पूर्व प्रधानाध्यापिका स्व. गंगा अधिकारी की पुण्य स्मृति में विद्यालय कार्यक्रम केक दौरान उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में मौजूद उनके पति केपीएस अधिकारी ने पत्नी की पुण्य स्मृति में विद्यार्थियों को गणवेश बांटे। साथ ही विद्यालय विकास के लिए हर संभव मदद का भरोसा भी दिया।
राप्रावि छतीनाखाल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद शिक्षकों व अभिभावकों ने पूर्व प्रधानाध्यापिका स्व. गंगा अधिकारी को उनकी पांचवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। वक्ताओं ने स्व. अधिकारी के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने विद्यालय व विद्यार्थी हितों के लिए जो कार्य किए वह अभूतपूर्व रहे। वक्ताओं ने उनके अधूरे कायरें को पूरा करने का संकल्प लिया। ग्राम प्रधान सतीश उपाध्याय ने कहा कि स्व. गंगा के कार्यकाल में विद्यालय में अनुशासन के साथ पठन पाठन भी बेहतर रहा। कार्यक्रम में मौजूद स्व. गंगा अधिकारी के पति केपीएस अधिकारी ने अभिभावकों से अपने बच्चों को विद्यालय भेजने के साथ ही शिक्षकों से बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए मनोयोग से कार्य करने का आह्वान किया। इस दौरान अध्ययनरत बच्चों को गणवेश वितरित किए। सामाजिक कार्यकर्ता सीपी जोशी ने विद्यार्थियों को कोविड-19 के नियमों की जानकारी देते हुए कड़ाई से पालन करने का आह्वान किया। कहा मास्क व शारीरिक दूरी का पालन करना बेहद जरूरी है। संचालन प्रधानाध्यापक भुवन चंद्र पाडे ने किया। इस दौरान लोगों ने प्रधानाध्यापिका के कार्यो की सराहना की। इस दौरान प्रधानाध्यापिका के पति ने विद्यालय विकास के लिए हर संभव मदद का भरोसा भी दिया। इस दौरान छात्रों समेत कई अभिभावक मौजूद रहे।