Move to Jagran APP

ऐतिहासिक रानीखेत का रहा है गौरवशाली इतिहास : अजय

रानीखेत महोत्सव का रंगारंग आगाज हुआ। सासद अजय टम्टा ने महोत्सव का शुभारंभ किया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Jan 2021 11:58 PM (IST)Updated: Sat, 23 Jan 2021 11:58 PM (IST)
ऐतिहासिक रानीखेत का रहा है गौरवशाली इतिहास : अजय

संस, रानीखेत (अल्मोड़ा) : रानीखेत महोत्सव का रंगारंग आगाज हुआ। सासद अजय टम्टा ने महोत्सव का शुभारंभ करते हुए कहा कि मेले व महोत्सव उत्तराखंडी लोक संस्कृति व परंपरा की पहचान हैं। उन्होंने सास्कृतिक विरासत को सजोए रखने को सभी से आगे आने का आह्वान किया। कहा कि ऐसे आयोजनों से पर्यटन गतिविधियों व साहसिक खेलों को बढ़ावा देकर स्वरोजगार के अवसर सृजित होंगे।

loksabha election banner

भारतीय सेना के नरसिंह मैदान में शनिवार को सांसद अजय, ब्लाक प्रमुख हीरा सिंह रावत, उपाध्यक्ष कैंट बोर्ड संजय पंत, संयुक्त मजिस्ट्रेट अपूर्वा पांडेय, सांस्कृतिक समिति सचिव विमल सती ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर रानीखेत महोत्सव का श्रीगणेश किया। तीन वर्गो में साइक्लिंग प्रतियोगिता के साथ साहसिक खेलों का भी शुभारंभ हुआ। जिला हाकी संघ के अध्यक्ष अगस्त लाल साह व खेल संजोयक हेमंत सिंह बिष्ट ने पुष्पगुच्छ भेंट कर सासद अजय का स्वागत किया। महोत्सव में कुमाऊं रेजीमेंट के बैंड ग्रुप ने सूबेदार गोपाल सिंह नयाल व नायब सूबेदार ईश्वर सिंह के नेतृत्व में मधुर धुनों के जरिये देशभक्ति का जच्बा दिया। नव हिमालय सास्कृतिक अल्मोड़ा के लोक कलाकारों ने गोकुल सिंह बिष्ट के निर्देशन में सास्कृतिक कार्यक्रमों ने मुग्ध किया।

========

ये रहे मौजूद

सीइओ कैंट बोर्ड अभिषेक आजाद, पूर्व उपाध्यक्ष मोहन नेगी, वरिष्ठ भाजपा नेता धन सिंह रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष दीप भगत, कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश आर्या, नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट व ब्लाक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव, भाजपा नगर अध्यक्ष राजेंद्र जसवाल, समाजसेवी खजान जोशी, व्यापार मंडल अध्यक्ष भगवंत सिंह नेगी, रामलीला कमेटी संयोजक जयंत सिंह रौतेला, नरेंद्र रौतेला, प्रेम शर्मा, रोहित शर्मा, अशोक पंत आदि।

============

साइकिल रैली में ये रहे विजेता

= 14 से 25 आयु वर्ग : सौरभ भंडारी, करन सिंह, तरुण कुमार, सिद्धार्थ यादव व दक्ष गोयल

= 25 से अधिक आयु वर्ग: ललित धपोला, कमल गोस्वामी, अनुराग सती, मो. दानिश व सौरभ साह

= बालिका वर्ग: खुशी नेगी व भूमिका अधिकारी। मुख्य निर्णायक सुमित गोयल, हेमंत बिष्ट, डा. शिवराज सिंह बिष्ट, मनमोहन अधिकारी, धीरज वर्मा, भूपेंद्र परिहार रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.