लीलाधर होंगे नंदा देवी मंदिर के प्रधान पुजारी
अल्मोड़ा की नंदा देवी मंदिर समिति में प्रधान पुजारी को लेकर चल रहे विवाद का पटाक्षेप हो गया है। सर्वसम्मति से लीलाधर जोशी को प्रधान पुजारी चुना गया है।
संस, अल्मोड़ा : नंदा देवी मंदिर समिति में प्रधान पुजारी को लेकर चल रहे विवाद का पटाक्षेप हो गया है। सोमवार की शाम मंदिर कमेटी की नगर के गणमान्य लोगों की मौजूदगी में एक बैठक में आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व में हुए विवाद को सुलझा लिया गया है। बैठक में तय किया गया कि मंदिर में प्रधान पुजारी का जिम्मा लीलाधर जोशी को दिया जाए। जिसके बाद मंदिर की सभी जिम्मेदारियां उन्हें सौंप दी गई। बैठक में मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मनोज वर्मा, पुजारी हरीश जोशी, किशन गुरुरानी, प्रमोद बिष्ट, मंगल बिष्ट, गीता मेहरा, मीना भैंसोड़ा, विद्या बिष्ट, अनूप साह, एलके पंत, अमरनाथ नेगी, अर्जुन बिष्ट, अरविद जोशी, शैलेंद्र वर्मा, गुरुदीप सिंह समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।