अच्छी पुस्तकें ही मन में सुविचार लाते हैं
संवाद सहयोगी, भिकियासैंण: सामाजिक एवं शैक्षिक संस्था-पारस के तत्वावधान में शनिवार को राजक
संवाद सहयोगी, भिकियासैंण: सामाजिक एवं शैक्षिक संस्था-पारस के तत्वावधान में शनिवार को राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज भिकियासैंण में-जीवन में पुस्तकों का महत्व-विषय पर गांष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें कहा गया कि पुस्तकें ही बच्चों को जीवन में आगे बढ़ाने में सहायक हैं। इसलिए बच्चे स्कूली किताबों के साथ साथ सभी प्रकार के ज्ञानोपयोगी पुस्तकों का जरूर अध्ययन करें।
शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त पूर्व शिक्षक एवं संस्था अध्यक्ष कुबेर सिंह कडाकोटी ने पुस्तकों को जीवंत देव प्रतिमाएं बताया। कहा कि हर अच्छी पुस्तक हमारे मन मस्तिष्क में सुविचार लाते हैं। एक अच्छा विचार व्यक्ति की दुनियां बदल सकता है। इसलिए हर इंसान को हर दिन स्वाध्याय करना चाहिए। पूर्व प्रधानाचार्य एसएस मावड़ी ने बच्चों को पारस संस्था पुस्तकालय में उपलब्ध जीवनोपयोगी पुस्तकों का अध्ययन कर लाभ हासिल करने को प्रेरित किया।
प्रधानाचार्य शेर सिंह ने जीवन में पुस्तकों के महत्व को विस्तार से बताया एवं विशेष रूप से स्कूली बच्चों को पुस्तकों का अध्ययन करने की सलाह दी। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता कमलेश पांडे ने किया। इस अवसर पर सतीश चंद्र, प्रकाश भगत, पंकज पांडे, बीआर भारती व रंजना नेगी ने विचार रखे। इस दौरान सर्वाधिक पुस्तक पढ़ने के लिए संस्था की ओर से छात्र योगेश बिष्ट, सीमा अधिकारी, अजय जोशी, साक्षी कांडपाल, करन सनवाल व हिमानी को पुरस्कृत किया गया।