महोत्सव में दिखी बाल वैज्ञानिकों की प्रतिभा
संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : जिला स्तरीय विज्ञान महोत्सव शुक्रवार को आयोजित किया गया। जिसमें जिल
संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : जिला स्तरीय विज्ञान महोत्सव शुक्रवार को आयोजित किया गया। जिसमें जिले के विभिन्न विकास खंडों से पहुंचे बाल वैज्ञानिकों ने विज्ञान के विभिन्न उपविषयों पर अपने विज्ञान प्रदर्श प्रस्तुत किए। वहीं विज्ञान ड्रामा में विज्ञान के बढ़ते महत्व को उजागर किया। इस मौके पर कई बाल वैज्ञानिकों को सम्मानित भी किया गया।
इससे पूर्व मुख्य अतिथि ने राजकीय इंटर कालेज में विज्ञान महोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने प्रत्येक कक्षों में जानकारी प्रदर्शो का निरीक्षण किया। विद्यार्थियों की ओर से निर्मित मॉडलों को देखकर खुश हुए डीएम ने कहा कि कृषि, उद्यान, आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य, तथा स्वच्छता से जुड़े अधिकारियों को इस प्रदर्शनी के अवलोकन के लिए भेजा जाएगा। इस मौके पर जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी में राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाले निर्मल सिंह कार्की, विनय सिंह कपकोटी, नवीन सिंह नगरकोटी, समग्र शिक्षा अभियान के विनोद कुमार राठौर, जीआईसी स्यालीधार के शिक्षक डॉ. प्रभाकर जोशी आदि को प्रशस्त पत्र देकर सम्मानित किया। विज्ञान महोत्सव के तहत बाल वैज्ञानिकों ने कृषि एवं जैविक खेती, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, कृषि प्रबंधन, मृदा प्रबंधन, गणितीय प्रतिरूपण, विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं अभियांत्रिकी, अपशिष्ट प्रबंधन तथा परिवहन संसाधन प्रबंधन विषय पर मॉडल प्रस्तुत किए। इस मौके पर समग्र शिक्षा अभियान के समन्वयक विनोद राठौर ने जिलाधिकारी को विस्तृत रूप से विज्ञान महोत्सव की जानकारी दी। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी मयूर दीक्षित, एसडीएम विवेक राय, गौरव चटवाल, आलोक जोशी, रजा अब्बास, ,खुश्बू आर्या, संजय डेनियल, शंकर दत्त पांडेय, मुख्य शिक्षा अधिकारी जेएम सोनी, डीईओ एचबी चंद, प्रधानाचार्य पीके टम्टा, सावित्री टम्टा,ब्लॉक विज्ञान समन्वयक डॉ. ललित मोहन सिंह जलाल, डीसी पंत, चारू चंद्र पांडे समेत विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे विज्ञान शिक्षक मौजूद थे।