राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झटके दो स्वर्ण समेत चार पदक
संवाद सहयोगी, द्वाराहाट : चेन्नई में आयोजित चौथी राष्ट्रीय ताइक्वाडो प्रतियोगिता में द्वाराहाट के खि
संवाद सहयोगी, द्वाराहाट : चेन्नई में आयोजित चौथी राष्ट्रीय ताइक्वाडो प्रतियोगिता में द्वाराहाट के खिलाड़ियों ने दबदबा कायम करते हुए दो स्वर्ण समेत चार पदकों पर कब्जा जमाया। खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन के कारण ही उत्तराखंड की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर लौटे खिलाड़ियों का खेल प्रेमियों ने जोरदार स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया।
गत पांच से आठ फरवरी तक जवाहर लाल नेहरू इंडोर स्टेडियम चेन्नई में हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में द्वाराहाट के खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन से उत्तराखंड ने देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कोच विजय बहादुर ने बताया कि कैडिट वेट कैटेगिरी में ओम लाल साह ने 33 किग्रा भार वर्ग तथा अंकित मेर ने 45 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। जबकि कनिष्का मठपाल ने 44 किग्रा तथा त्रिभुवन बिष्ट ने 37 किग्रा भार वर्ग में रजत पदक जीत क्षेत्र को गौरवावित किया। गुरुवार को यहा पहुंचने पर खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। बच्चों की इस उपलब्धि पर विधायक महेश नेगी, ब्लॉक प्रमुख ममता भट्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष मुकेश लाल साह, पूर्व विधायक मदन बिष्ट व पुष्पेश त्रिपाठी, ताइक्वाडो एसोसिएशन सचिव नरेश तलरेजा, ललित मठपाल, तुलसी साह, त्रिलोक सिंह बिष्ट, पीएस मेर आदि ने इस क्षेत्र व राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि बताया।