Move to Jagran APP

सुशासन दिवस के रूप में मनाई पूर्व पीएम वाजपेयी की जयंती

अल्मोड़ा में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई।

By JagranEdited By: Published: Fri, 25 Dec 2020 11:28 PM (IST)Updated: Fri, 25 Dec 2020 11:28 PM (IST)
सुशासन दिवस के रूप में मनाई पूर्व पीएम वाजपेयी की जयंती
सुशासन दिवस के रूप में मनाई पूर्व पीएम वाजपेयी की जयंती

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा: पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रुप में मनाई गई। भाजपा कार्यालय में गोष्ठी हुई कार्यक्रम में उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अíपत कर उन्हें याद किया गया। वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला और उनके आदर्शो को आत्मसात करने का लिया संकल्प। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में सफाई अभियान भी चलाया।

loksabha election banner

कार्यक्रम में विस उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा सबके मार्गदर्शक रहे पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में भाजपा ने तीन बार केंद्र सरकार बनाकर देश में सुशासन की राजनीति प्रारंभ की थी। उनके द्वारा चलाई गई महत्वपूर्ण स्वर्णिम चतुर्भुज योजना को आज भी लोग याद करते हैं। डीसीबी अध्यक्ष ललित लटवाल ने कहा उनका राजनीतिक जीवन बेदाग रहा। नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी ने सभी कार्यकर्ताओं से उनके जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही।

कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने भी विचार रखे। वहीं भाजपा महिला मोर्चा ने भी उनके जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मनाया। जिला महामंत्री लीला बोरा ने दीप प्रच्वलित कर काव्य गोष्ठी की शुरुआद की। इस दौरान प्रदेश मंत्री किरण पंत, उपाध्यक्षा प्रेमा मेर, बीना नयाल, पूनम पालीवाल, जिला मंत्री रेखा आर्या, लता पांडे, भाजपा जिला मंत्री विनीत बिष्ट, शैलेंद्र साह, हरीश कनवाल, धर्मवीर आर्या, बंसीलाल कक्कड़, जगमोहन बिष्ट, राजाखान, सुनील बिष्ट, मनोज जोशी, दर्शन रावत, मनीष जोशी, तुषार कांत साह, राजेश आर्या, संजय बिष्ट, आशीष कुमार, मुकुल कुमार, राजेंद्र प्रसाद, प्रकाश बिष्ट, मदन बिष्ट मौजूद रहे।

भाजपा ग्रामीण मंडल ने भी पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिन को सुशासन दिवस के रुप में मनाया। इस दौरान आयोजित गोष्ठी में मंडल अध्यक्ष ललित मेहता ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए सभी कार्यकर्ताओं से उनसे प्रेरणा ले कार्य करने का आहवान किया। इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष भानु अधिकारी, पूर्व ब्लाक प्रमुख सूरज सिराड़ी, रंजीत साड़ी, मनोहर सिंह, मोहन सिंह, ललित देवड़ी, रमेश सिंह, कुंदन चम्याल, सुमित बिष्ट मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.