सोमेश्वर रेंज में वन तस्करों ने देवदार के पेड़ काटे
अल्मोड़ा जिले की सोमेश्वर तहसील के डौनी गांव से कुछ आगे लमगड़ा वन चौकी क्षेत्र में बहुमूल्य देवदार के पेड़ों पर आरी चलाने का मामला सामने आया है। यहां कंपार्टमेंट नंबर-11 में चौकी के पास ही तीन जबकि लमगड़ा बंगला के समीप तस्करों ने एक पेड़ काटा है। जमीन से कुछ ऊपर ठूंठ के जख्म डेढ़ दो माह पुराने प्रतीत हो रहे हैं। संसू सोमेश्वर (अल्मोड़ा) वन चौकी क्षेत्र में हरियाली के पहरेदारों की नाक तले देवदा
संसू, सोमेश्वर (अल्मोड़ा) : वन चौकी क्षेत्र में हरियाली के पहरेदारों की नाक तले देवदार के हरेभरे पेड़ काट दिए गए हैं। सूत्र बताते हैं कि कंपार्टमेंट नंबर -11 में बहुपयोगी देवदार व अन्य पेड़ों के अवैध कटान और तस्करी का खेल अरसे से चल रहा है। ठीकठाक गोलाई वाले चार बड़े वृक्षों के ठूंठ इसकी तस्दीक कर रहे हैं। सूत्र यह भी दावा करते हैं कि विभागीय स्तर पर कंपार्टमेंट की गहन जांच की जाए तो और बड़ा खुलासा हो सकता है। इधर डीएफओ ने कहा कि स्थलीय निरीक्षण कर जांच कराएंगे।
वन एवं पर्यावरण संरक्षण की दुहाई के बीच पेड़ों पर सितम भी ढाया जा रहा है। तहसील के डौनी गांव से कुछ आगे लमगड़ा वन चौकी क्षेत्र में बहुमूल्य देवदार के पेड़ों पर आरी चलाने का मामला सामने आया है। यहां कंपार्टमेंट नंबर-11 में चौकी के पास ही तीन, जबकि लमगड़ा बंगला के समीप तस्करों ने एक पेड़ काटा है। जमीन से कुछ ऊपर ठूंठ के जख्म डेढ़ दो माह पुराने प्रतीत हो रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक आरक्षित वन क्षेत्र में लमगड़ा वन चौकी से खत्ते समेत पूरे कंपार्टमेंट की निष्पक्ष जांच कराए जाने पर कुछ और पेड़ काटे जाने की पुष्टि हो सकती है। लोगों ने दबी जुबान बताया कि पेड़ों का अवैध कटान रात में हो रहा है। हैरत की बात है कि वन चौकी के पास पेड़ कटे गए और जंगल के रखवालों को भनक तक नहीं लगी। देवदार काटे जाने का पता लगा है। पूरा मामला पता किया जा रहा है। खुद स्थलीय निरीक्षण कर जांच कराएंगे। विभागीय लोगों से भी पूरी जानकारी जुटाई जा रही है।
- महातिम सिंह यादव, डीएफओ, अल्मोड़ा डिवीजन मेरी जानकारी में मामला नहीं आया है। वैसे भी मैंने हाल ही में चार्ज लिया है। पेड़ काटे गए हैं मुझे पता नहीं है। मौके पर जाकर देखता हूं। उसके बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
- नवीन टम्टा, वन क्षेत्राधिकारी, सोमेश्वर रेंज