Move to Jagran APP

प्रतिबंधित विस्फोटक से मार डाली मछलियां

संवाद सहयोगी रानीखेत कोसी नदी में मछली का अवैध शिकार करने वाला गिरोह फिर सक्रिय हो गया

By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Apr 2019 11:58 PM (IST)Updated: Sun, 21 Apr 2019 06:30 AM (IST)
प्रतिबंधित विस्फोटक से मार डाली मछलियां
प्रतिबंधित विस्फोटक से मार डाली मछलियां

संवाद सहयोगी, रानीखेत : कोसी नदी में मछली का अवैध शिकार करने वाला गिरोह फिर सक्रिय हो गया है। इस बार अराजक तत्वों ने खैरना व काकड़ीघाट आदि इलाकों के बजाय छड़ा बाजार के नदी क्षेत्र को चुना है। यहां अराजक तत्वों ने जगह-जगह विस्फोटक से सैकड़ों मछलियां मार डाली हैं। यह हाल तब जब नदी क्षेत्र में विस्फोट पर कड़ा प्रतिबंध है।

loksabha election banner

प्रशासन की सख्ती से कोसी जलागम क्षेत्र में मछली के अवैध शिकार पर काफी हद तक अंकुश लगा था। इधर चोरी छिपे मछली मारने वाले गिरोह की घुसपैठ दोबारा तेज हो गई है। छड़ा बाजार से लगे नदी क्षेत्र में विस्फोट कर दुर्लभ रोहू प्रजाति की अनगिनत मछलियां मार दी गई हैं। विस्फोट से बड़ी से ज्यादा छोटी मछलियों को अधिक क्षति पहुंची है। अवैध शिकार नदी क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर किया गया है। विस्फोटक में गंधक व पोटाश का इस्तेमाल किया जा रहा।

================

ग्रामीण भड़के, कार्रवाई पर जोर

नदी क्षेत्र में धमाके से लोग भड़क उठे हैं। क्षेत्रवासी कोसी की तरफ दौड़े। उन्होंने बताया कि नदी में उतरे अवांछित तत्वों को कई बार खदेड़ा जा चुका, पर वह चोरी छिपे प्रतिबंधित विस्फोटक का इस्तेमाल करने से बाज नहीं आ रहे। जिस जगह अवैध शिकार किया जा रहा, वह धार्मिक क्षेत्र है। साथ ही वह खतरनाक क्षेत्र है। पूर्व में वहां कई लोग जान भी गंवा चुके। उन्होंने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई पर जोर दिया। इस मौके पर सरपंच पूरन सिंह, धन सिंह, आनंद सिंह, महेंद्र सिंह, बालम सिंह, नंदन सिंह, किशन सिंह, बिष्ट,सुरेंद्र सिंह बिष्ट, पंकज मेहरा, नारायण सिंह, संजय बिष्ट, मनीष बिष्ट, राजेंद्र बिष्ट, प्रताप सिंह, विजय बिष्ट, आनंद बिष्ट, दीवान सिंह आदि मौजूद रहे।

================

कोसी में विस्फोटक से मछली मारना प्रतिबंधित है। राजस्व उपनिरीक्षकों को निर्देशित किया जाएगा। पुलिस तथा वन विभाग से भी मदद लेंगे ताकि अवैध शिकार करने वालों पर शिकंजा कसा जा सके।

-कृष्ण कुमार, तहसीलदार कोश्या कुटोली'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.