पदोन्नति को लेकर धरने पर कर्मचारी
अल्मोड़ा में एजूकेशनल मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन ने पदोन्नति सूची जारी न होने पर किया धरना-प्रदर्शन।
संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : एजूकेशनल मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन ने प्रधान सहायक के पद पर पदोन्नति सूची जल्द जारी करने की मांग को लेकर शुक्रवार को भी मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। समस्या का जल्द समाधान न होने पर मंडलीय कार्यकारिणी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी
संगठन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने आकस्मिक अवकाश लेकर प्रदर्शन किया। कहा कि पदोन्नति न होने से कर्मचारियों को पात्रता के बाद भी आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है। पूर्व में विभिन्न संवर्गो में भी पदोन्नति के संशोधन प्रकरणों का भी अविलंब निस्तारण की मांग उठाई गई। धरना-प्रदर्शन में मंडलीय सचिव धीरेंद्र पाठक, जिलाध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा,जगदीश सिंह सोनाल, अर्जुन सिंह नेगी, खिमुली देवड़ी, दीप पांडे, हयात सिंह, योगेंद्र बिष्ट, गोपाल भाकुनी, पंकज जोशी, नरेंद्र नेगी आदि मौजूद रहे।