दिल्ली से पहाड़ लौटे बुजुर्ग प्रवासी की संदिग्ध हालात में मौत
दिल्ली के रेड जोन से पहाड़ लौटे बुजुर्ग प्रवासी की संदिग्ध हालातों में अल्मोड़ा में मौत हो गई।
जागरण टीम, स्यालदे/ भिकियासैंण (अल्मोड़ा) : दिल्ली के रेड जोन से पहाड़ लौटे बुजुर्ग प्रवासी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह दिल्ली के विनोद नगर में अपने पुत्र के साथ रहता था। इन दिनों वह होम क्वारंटाइन पर था। सास लेने में तकलीफ व खांसी बढ़ने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिकियासैंण ले जाया गया। मगर बुजुर्ग ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। हालांकि कोरोना संक्रमण की आशंका के मद्देनजर स्वास्थ्य केंद्र में एहतियातन जांच को मृतक के स्वैब नमूने जांच को लिए गए। इधर प्रवासी की मौत के बाद अफरा तफरी व तमाम चर्चाओं के बीच अस्पताल पहुंचे सामान्य रोगी घबरा कर बगैर इलाज तथा दवा लिए उल्टे पांव लौट गए।
तलाई गाव (स्यालदे विकासखंड) निवासी नारायणराम (73) काफी समय से दिल्ली में काम करने वाले अपने पुत्र जोगाराम के साथ विनोद नगर में रह रहा था। बीती फरवरी में उसकी आखों का आपरेशन हुआ था। बीती 21 मई को वह दिल्ली से रोडवेज की बस से हल्द्वानी पहुंचा। गाव जाते वक्त मोहान चौकी में उसका स्वास्थ्य परीक्षण कर होम क्वारंटाइन पर घर भेज दिया गया। मृतक के पुत्र देवेंद्र के अनुसार तब किसी भी प्रकार का कोई लक्षण नहीं था।
बीती गुरुवार को अचानक नारायण राम की सास चढ़ गई। खासी भी बढ़ गई। पेशे से शिक्षक पुत्र देवेंद्र प्राथमिक स्वास्थ केंद्र स्यालदे से पिता के लिए दवा ले गया। मगर रात को तबियत और ज्यादा बिगड़ गई। शुक्त्रवार सुबह प्रशासन को सूचना दी गई। कोरोना संक्त्रमण की आशका के बीच वाहन से बुजुर्ग को सीएचसी भिकियासैंण ले जाया जा रहा था। मगर रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
=
मौत का रहस्य गहराया
प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. पीयूष रंजन ने कहा कि प्रवासी की मौत कैसे हुई, यह स्पष्ट नहीं है। कोरोना संक्त्रमण की जाच के लिए नारायण राम के स्वैब के नमूने ले हल्द्वानी भेजे जा रहे। इधर तहसील प्रशासन ने मोहान चेकपोस्ट पर स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान दमा के लक्षण होने की बात कही है। वहीं मृतक प्रवासी के पुत्र देवेंद्र ने कहा कि उन्हें सांस की कोई दिक्कत नहीं थी।
=
मरीज व तीमारदारों में हड़कंप
सीएचसी भिकियासैंण में सास की तकलीफ क खासी से प्रवासी की मौत की चर्चा होने लगी तो सामान्य रोगी व उनके तीमारदार घबरा गए। बगैर जाच व दवा लिए सभी वापस लौट गए। दिन भर क्षेत्र में कोरोना संक्त्रमण से मौत की चर्चाएं भी आम रहीं।
=
'स्याल्दे ब्लॉक तलाई गाव निवासी नारायणराम 21 मई को जब दिल्ली से मोहान पहुंचे तो वहा स्वास्थ्य परीक्षण किया था। तब उनमें दमा के लक्षण पाए गए थे। उसी दिन तलाई पहुंचने के बाद उन्हें पुत्र देवेंद्र के साथ होम क्वारंटाइन में रखा गया। मृतक नारायणराम का शव परिवारजनों को सौंप दिया है।
- दीवान गिरि, प्रभारी तहसीलदार स्याल्दे'
=
'21मई को दिल्ली से आए। बीते गुरुवार को सास लेने में तकलीफ होने लगी। पहले सास की कोई दिक्कत नहीं थी। मोहान चेकपोस्ट पर भी ऐसे कोई लक्षण नहीं पाए गए थे। इसीलिए होम क्वारंटाइन पर घर भेज दिया गया था। मैं गाव से सीएचसी भिकियासैंण ले गया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। संक्रमण की आशंका को देखते हुए चिकित्सकों ने स्वैब के नमूने ले लिए हैं।
- देवेंद्र लाल, मृतक का बेटा'