Move to Jagran APP

कोरोना वॉरियर्स महिलाओं को किया सम्मानित

अल्मोड़ा में महिला दिवस पखवाड़े के तहत भाजपा हिला मोर्चा की अगुआई में राजकीय बालिका इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम में कोरोना वॉरियर्स महिलाओं को सम्मानि किया गया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 09 Mar 2021 11:22 PM (IST)Updated: Tue, 09 Mar 2021 11:22 PM (IST)
कोरोना वॉरियर्स महिलाओं को किया सम्मानित
कोरोना वॉरियर्स महिलाओं को किया सम्मानित

संस, अल्मोड़ा : महिला दिवस पखवाड़े के तहत भाजपा महिला मोर्चा की अगुआई में राजकीय बालिका इंटर कालेज में विचार गोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि विस उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने महिलाओं से अपने अधिकारों के लिए जागरूक रहने की बात कही।

loksabha election banner

भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है। अल्मोड़ा में डा.हेमलता, मीता उपाध्याय, संगीता के साथ ही अन्य वरिष्ठ महिलाओं को सम्मानित किया गया। उधर ाराहाट में जिलाध्यक्ष ममता भट्ट ने चिकित्सकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों, पार्टी की वरिष्ठ महिलाओं, कोरोना वॉरियर्स जिसमें सावित्री बिष्ट, सरस्वती भट्ट, कमला लटवाल सहित कई महिलाओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर चंपा पांडे, विनीत बिष्ट, बीना नयाल, जीवंती मेहता, प्रेमा मेर, राधिका जोशी, हेमंती भाकुनी, गीता जोशी, मीना नेगी, जयंती आदि मौजूद रहे।

संस, रानीखेत/ स्याल्दे: उपमंडल में भी महिला दिवस पखवाड़ा पर विविध कार्यक्रम हुए। कुंवाली स्थित प्राथमिक विद्यालय ऐना में बीडीसी सदस्य दीपक साह कन्नू ने गोष्ठी का शुभारंभ किया। शाखा प्रबंधक एसबीआइ मजखाली सुमन सिंह ने महिला समूहों के लिए योजनाओं व सुविधाओं के बारे में बताया। इस दौरान बीडीसी सदस्य भूपेंद्र सिंह, गोविद राम, प्रधान ऐना किशोर कुमार, मोहन राम, शुभम साह, नीमा देवी, प्रिया देवी, प्रभा आर्या, विनोद परिहार आदि मौजूद रहे।

बालिका शिक्षा पर खास जोर स्याल्दे : स्व. सुरेंद्र सिंह जीना राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्या डा. सुनीता गुप्ता ने छात्राओं को कानूनी अधिकारों की जानकारी दी। कहा कि बालिकाओं को बेहतर शिक्षा से ही सशक्त समाज, राज्य व राष्ट्र का निर्माण होता है। संचालन डा. नीमा कैड़ा राणा ने किया। इधर जीजीआईसी में प्रधानाचार्या गीता रानी ने भी बालिका शिक्षा पर खास जोर दिया। गोष्ठी में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पीएलवी रणजीत मेहरा, अधिवक्ता रीना बिष्ट, बीडीसी भूपेंद्र नेगी व सूरज मेहरा, प्रधान कुंदन लाल, राजस्व उप निरीक्षक किरन आर्या, नीतू राणा, शिक्षिका कुसुम सेमवाल, दीपिका नेगी मौजूद रही। संचालन आशा जोशी गौड़ ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.