हैंडपंप से निकल रहा दूषित पानी
संवाद सहयोगी, दन्यां: ग्राम पंचायत गौली के अंतर्गत धपौली कस्बे में लगे हैंडपंप से पिछले कई दिनों से
संवाद सहयोगी, दन्यां: ग्राम पंचायत गौली के अंतर्गत धपौली कस्बे में लगे हैंडपंप से पिछले कई दिनों से गंदा पानी निकल रहा है। आसपास पानी की अन्य कोई व्यवस्था न होने से लोग मटमैला पानी छानकर पीने को विवश हो रहे हैं। क्षेत्र के लोगों ने जल संस्थान अल्मोड़ा से हैंडपंप में फिल्टर लगाने की मांग की है।
धपौली, नायल और उकाल क्षेत्र के दिनेश जोशी, करन जोशी, मनीष जोशी, चेतन जोशी और हंसी पंत सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बताया कि पिछले कई दिनों से इस हैंडपंप से गंदा पानी निकल रहा है। उन्होंने बताया कि बाल्टी में रखने के बाद बाल्टी में काली परत जम जा रही है। उन्होंने जल संस्थान अल्मोड़ा से शीघ्र इस हैंडपंप में फिल्टर लगाने की मांग की है। इधर उर्धेश्वर मार्ग में लगा हुआ हैंडपंप आज खराब हो गया है। हैंडपंप में आई तकनीकी खराबी के चलते सैकड़ों लोग परेशान हो रहे हैं। जनार्दन ओली सहित अनेक लोगों ने बताया कि हैंडपंप खराब होने से लोगों को एक किमी दूर दूसरे हैंडपंप से पानी ढोना पड़ रहा है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से शीघ्र खराब हैंडपंप को ठीक करने की मांग की है। बॉक्स
दन्यां कस्बे के उर्धेश्वर मार्ग में लगे हैंडपंप में आई खराबी की जानकारी मिली है। हैंडपंप को ठीक करने की तत्काल कार्रवाई की जा रही है। पंप से निकल रहे गंदे पानी के शुद्धीकरण की अभी कोई व्यवस्था नहीं है। जमीन के अंदर जल स्तर में हुए परिवर्तन की वजह से पानी मटमैला निकलने लग जाता है।
-संतोष दुर्गापाल सहायक अभियंता जल संस्थान अल्मोड़ा