स्थापना दिवस के मौके पर कांग्रेसियों ने मनाया जश्न
संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी का 134वां स्थापना दिवस पार्टी कार्याल
संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी का 134वां स्थापना दिवस पार्टी कार्यालय में धूमधाम से मनाया। इस मौके पर जहां कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। वहीं पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने की नसीहत भी दी।
पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि आज से करीब 134 साल पहले कांग्रेस पार्टी की नींव पड़ी थी। तब से लेकर आज तक कांग्रेस पार्टी देश हित में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि देश को आजाद कराने के लिए कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने जमकर संघर्ष किया था। नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला ने कहा कि कार्यकर्ता संगठित रूप से संगठन के लिए कार्य करें और पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम करें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वह वर्ष 2019 के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अभी से तैयारी कर लें और पूरे समर्पण के साथ कार्य करें। कार्यक्रम में पीतांबर पांडे, प्रीति बिष्ट, लता तिवारी, राजीव कर्नाटक, दीपांशु पांडे, सुंदर लटवाल, पंकज कांडपाल, हर्ष कनवाल, पूनम आर्या, सरस्वती आर्या, कमल कोरंगा, संजय पांडे, मदन डांगी, देव सिंह चौहान, वैभव पांडे, राधा बिष्ट समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।