कांग्रेसियों ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि
संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 27 वीं पुण्य तिथि पर जिला
संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 27 वीं पुण्य तिथि पर जिला कांग्रेस कमेटी ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धाजंलि दी। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी ने देश के विकास के लिए अविस्मरणीय कार्य किए। कार्यकर्ताओं ने कि उन्होंने चालीस वर्ष की उम्र में देश का प्रधानमंत्री बनने का गौरव प्राप्त किया। भारत रत्न गांधी ने देश में कम्प्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में देश को अन्य अग्रणी देशों के समकक्ष लाकर खड़ा किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि गांधी ने देश में जवाहर नवोदय स्कूलों की स्थापना कराई और उन्हीं के कार्यकाल में एमटीएनएल का भी गठन किया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनके सपनों को पूरा करने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता समर्पित होकर कार्य करेगा।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, पूरन रौतेला, मनोज तिवारी, प्रकाश चंद्र जोशी, त्रिलोचन जोशी, राजेंद्र बाराकोटी, मनोज सनवाल, हर्ष कनवाल, प्रकाश पांडे, लता तिवारी, राधा बिष्ट, कल्पना नेगी, लीला जोशी, पंकज वर्मा, दीपांशु पांडे, सुनील कुमार, बीसी लोहनी, मदन बिष्ट, अंकुर कांडपाल, रमेश कांडपाल, कुंदन सिंह समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।