कांग्रेसियों ने मनाया सोनिया गांधी का जन्मदिन
संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन
संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर उनके दीर्घायु जीवन की कामना भी की।
कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सोनिया गांधी ने संप्रग सरकार के दौरान बतौर कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष रहकर देश के विकास के लिए अनेक कार्य किए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सोनिया गांधी के जन्मदिन के मौके पर सभी को पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लेना होगा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक दूसरे को सोनिया के जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दी। कार्यक्रम में महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, राधा बिष्ट, राजीव कर्नाटक, दीपांशु पांडे, अधिवक्ता प्रमोद कुमार, किशन लाल, प्रीति बिष्ट, पूनम आर्या, मंजू कांडपाल समेत अनेक लोग मौजूद रहे।