सेना का मनोबल गिराने का काम कर रही कांग्रेस
संवाद सहयोगी, रानीखेत : सर्जिकल स्ट्राइक पर प्रश्न चिह्न लगा व राफेल घोटाले से काग्रेस सेना का मन
संवाद सहयोगी, रानीखेत : सर्जिकल स्ट्राइक पर प्रश्न चिह्न लगा व राफेल घोटाले से काग्रेस सेना का मनोबल गिराने का काम कर रही है। वहीं काग्रेस जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका नहीं निभा रही।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि काग्रेस में पदों थोपे जाते हैं जबकि भाजपा में कायरें के आधार पर कार्यकर्ताओं को पद दिए जाते हैं। प्रधानमंत्री के कायरें की सराहना करते हुए कहा कि पूरी दुनिया नरेंद्र मोदी के कायरें से खुश होकर भारत से हाथ मिला रही है।पेट्रोल का उत्पादन भारत में नहीं होता बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमतें तय होती हैं कहा कि सरकार बायोफ्यूल पर काम कर रही है तथा महात्मा गाधी के विचारों को गाव गाव तक पहुंचाने को पदयात्रा निकाली जाएगी। 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक करीब 150 कार्यकर्ता विधानसभावार एक दिन में दस किलोमीटर यात्रा करेंगे।साथ ही दो अक्टूबर को प्रत्येक विधानसभा में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि काग्रेस कार्यकाल में 26 रुपये जबकि भाजपा सरकार के चार साल के कार्यकाल में महज दस रुपये की तेल में बढ़ोतरी हुई है। जिले के सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने चार जिलों की घोषणा की थी पर काग्रेस ने उसे हास्ये पर डाल दिया। रानीखेत विधायक को जिले के बारे में अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।कहा की सरकार व संगठन आपसी तालमेल से बेहतर कार्य कर रहे हैं।इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का गाधी चौक में स्वागत किया।प्रदेश अध्यक्ष ने गणेश महोत्सव तथा नंदा देवी महोत्सव में भी शिरकत की।
====
ये रहे मौजूद
जिलाध्यक्ष गोविंद पिलखवाल, प्रदेश संयोजक विमला रावत, जिला उपाध्यक्ष चंदन भगत, प्रेम शर्मा, ध्यान सिंह नेगी, गणेश आर्या, विनोद भार्गव, पूर्व जिलाध्यक्ष दीप भगत, मदन सिंह मेहरा, प्रदीप बिष्ट, सुनीता डाबर, सीमा जसवाल, अलका जोशी, दीप्ति बिष्ट, अनु सोनकर आदि मौजूद थे।