Move to Jagran APP

अल्मोड़ा में कांग्रेस नेताओं का पुतला फूंका

अल्मोड़ा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद व राशिद अल्वी की हिदुओं पर टिप्पणी से भाजपाई गुस्से में।

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Nov 2021 04:46 PM (IST)Updated: Sun, 14 Nov 2021 04:46 PM (IST)
अल्मोड़ा में कांग्रेस नेताओं का पुतला फूंका
अल्मोड़ा में कांग्रेस नेताओं का पुतला फूंका

जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद व राशिद अल्वी की हिदुओं पर की गई टिप्पणी से भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है। उन्होंने हिदू विरोधी बयानों पर दोनों का पुतला फूंकते हुए पूरे देश से माफी मांगने को कहा।

loksabha election banner

रविवार को गांधी पार्क में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सलमान खुर्शीद ने अपनी पुस्तक में हिदुत्व की तुलना बोकोहरम, आइएसआइ से की गई है। यह हिदुत्व का अपमान है। उससे पूरे देश के लोगों में गुस्सा है। उन्होंने कहा कि हिदुत्व के खिलाफ इस प्रकार की अपमानजनक बात किसी भी सूरत में बर्दाश्त नही की जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही देश को बांटने का काम किया। आज उनके नेता फिर ऐसा ही कर रहे है। इसको किसी भी सूरत में माफ नही किया जाएगा। इस कृत्य के लिए कांग्रेस के राहुल गांधी व प्रियंका गांधी को पूरे देश से माफी मांगते हुए इनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। अगर ऐसा नही होता तो पूरे देश में फिर से एक आंदोलन होगा। हिदुत्व के खिलाफ किसी प्रकार की टिप्पणी बर्दाश्त नही की जाएगी।

इस अवसर पर प्रदेश महासचिव सुरेश भट्ट, रवि रौतेला, विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, कैलाश शर्मा, कैलाश गुरुरानी, ललित लटवाल, भाजयुमा प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, दर्शन रावत, गोविद सिंह पिल्खवाल आदि मौजूद थे।

इधर स्याल्दे चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सलमान खुर्शीद का पुतला फूंका। उन्होंने इन नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस अवसर प र हृदयेश मेहरा, प्रधान मनोज नेगी, दीप जोशी, भूपेंद्र नेगी, हरीश बंगारी, व्यापार संघ अध्यक्ष दर्शन जोशी, अरुण पपनोई, विपिन बिष्ट, पंकज बिष्ट, सीता राम जोशी, हरीश जोशी, ललित जोशी, गणेश जोशी, जीवन जोशी आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.