Move to Jagran APP

कर्नाटक में भाजपा के मंसूबों पर पानी फिरने से कांग्रेस ने मनाया जश्न

कर्नाटक में सरकार बनाने के भाजपा के मंसूबों पर पानी फिरने पर कांग्रेसियों ने जीत के जश्न के रूप में मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरित किया।

By BhanuEdited By: Published: Sun, 20 May 2018 01:54 PM (IST)Updated: Tue, 22 May 2018 05:04 PM (IST)
कर्नाटक में भाजपा के मंसूबों पर पानी फिरने से कांग्रेस ने मनाया जश्न
कर्नाटक में भाजपा के मंसूबों पर पानी फिरने से कांग्रेस ने मनाया जश्न

द्वाराहाट, [जेएनएन]: कर्नाटक में सरकार बनाने के भाजपा के मंसूबों पर पानी फिरने पर कांग्रेसियों ने जीत के जश्न के रूप में मनाया। इस दौरान  कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरित किया। 

loksabha election banner

कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्य चौराहे पर एकत्र हुए। इस दौरान कर्नाटक में भाजपा की विफलता के बाद सहयोगी दल के साथ कांग्रेस की सरकार बनने पर जश्न मनाया। इस दौरान जमकर आतिशबाजी की गई। साथ ही आपस में मिठाई बांटी गई। 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व प्रमुख राजेंद्र किरौला ने कहा कि चाल चरित्र की बात करने वाली भाजपा का चेहरा कर्नाटक में बेनकाब हो गया। अब 2019 के आम चुनावों में जनता भाजपा को करारा जवाब देगी। 

मौके पर पार्टी ब्लॉक अध्यक्ष दिगंबर सिंह बिष्ट, नगर अध्यक्ष कमल साह, मनोहर लाल साह, नारायण रावत, राजेंद्र रौतेला, भूपाल सिंह बजेठा, चंदन नेगी, जगत रौतेला, निर्मल मठपाल, प्रकाश बिष्ट, लक्ष्मी लाल साह, गोविंद साह, युगल साह, विजय बजेठा, दर्शन साह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: कर्नाटक में गिरी बीजेपी सरकार, कांग्रेस ने इस तरह मनाया जश्न 

यह भी पढ़ें: थराली का संदेश निकाय और 2019 के लिए महत्वपूर्ण: जाजू

यह भी पढ़ें: भाजपा सरकार की एंटी इनकंबेंसी पर कांग्रेस ने बांधी उम्मीद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.