महासंघ पदाधिकारियों ने जानी छात्रों की समस्याएं
संवाद सहयोगी, स्याल्दे (रानीखेत) : कुमाऊं विश्वविद्यालय छात्र महासंघ अध्यक्ष रोहित मेहरा व छात्रा उपाध्य
संवाद सहयोगी, स्याल्दे (रानीखेत) : कुमाऊं विश्वविद्यालय छात्र महासंघ अध्यक्ष रोहित मेहरा व छात्रा उपाध्यक्ष पूजा मयाल ने महाविद्यालय का दौरा किया। साथी विद्यार्थियों से कॉलेज संबंधी समस्याएं पूछी। भरोसा दिलाया कि महासंघ छात्र एवं महाविद्यालय की बेहतरी को ठोस प्रयास करेगा। साथ ही समस्याओं के निराकरण का भी आश्वासन दिया।
स्याल्दे महाविद्यालय की छात्रा नेता पूजा मयाल महासंघ की उपाध्यक्ष चुने जाने के बाद गुरुवार को अन्य पदाधिकारियों के साथ महाविद्यालय पहुंची। छात्र संघ पदाधिकारियों व विद्यार्थियों ने महासंघ पदाधिकारियों को विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। महासंघ अध्यक्ष रोहित मेहरा ने महाविद्यालय व विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इससे पूर्व महासंघ पदाधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस मौके पर प्रदेश सहमंत्री चंदन बिष्ट, दिनेश रावत, वीरेंद्र रावत, तनुज कुमार, कविता मिश्रा, गोकुल आर्या, सुनील टम्टा, दीपक पोखरियाल, राजेंद्र मयाल, कवि दत्त, मोनिका नैलवाल, गीता पंत, महेंद्र रावत आदि मौजूद रहे।