सीएम को सुनाएंगे आल्पस कर्मियों का दुखड़ा
संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : वेतन देने और आल्पस फैक्ट्री के संचालन की मांग को लेकर आमरण अनश
संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : वेतन देने और आल्पस फैक्ट्री के संचालन की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे कर्मचारियों को आश्वासन देने के लिए शुक्रवार को विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान आमरण अनशन स्थल पर पहुंचे। उन्होंने आल्पस कर्मचारियों को आश्वासन दिलाया कि वह शनिवार को मुख्यमंत्री के अल्मोड़ा दौरे के दौरान कर्मचारियों की व्यथा सीएम त्रिवेंद्र रावत का सुनाएंगे।
वेतन और फैक्ट्री संचालन की मांग को लेकर आल्पस के कर्मचारी पिछले कई दिनों से आमरण अनशन पर बैठे हैं। कर्मचारियों ने अनशन सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि उनके कई दिनों के आंदोलन के बाद भी सरकार उनकी मांग पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इधर विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान भी आल्पस कर्मचारियों के अनशन स्थल पर पहुंचे और कर्मचारियों को उनकी समस्या मुख्यमंत्री तक ले जाने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि शनिवार को प्रदेश के सीएम अल्मोड़ा पहुंच रहे हैं। इस मौके पर महेंद्र सिंह, हितेश, भूपेंद्र, प्रकाश, हेम चंद्र, अशोक साह, चंपा साह, नसरीन, प्रकाश तिवारी, विपिन, नंदी बिष्ट, शीला साह, माया, भारती रावत, किरन साह, हेमा, बलवंत सिंह, प्रमोद साह, दीपा पांडे, कला देवी, मंजू, गंगा बिष्ट, प्रकाश उनियाल, त्रिलोचन जोशी समेत अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।