अल्मोड़ा में उतरे सीएम, प्रदेश अध्यक्ष को साथ ले गए
बागेश्वर जाने से पहले सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत अल्मोड़ा आए और वहां से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को साथ लेकर बागेश्वर के लिए हेलीकाप्टर से चले गए।
By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 11:01 PM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2020 11:01 PM (IST)
अल्मोड़ा : बागेश्वर जाने से पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का हेलीकाप्टर सोबन सिंह जीना परिसर के सिमकनी मैदान में उतरा। यहां सर्किट हाउस में ठहरे प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत को लेकर वह बागेश्वर के लिए रवाना हुए। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सीएम का फूलमालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, बजरंगदल के वरिष्ठ नेता राजीव गुरुरानी, प्रदेश कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य गोविंद सिंह पिलखवाल, जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, महामंत्री महेश नयाल, दीपक जोशी आदि मौजूद रहे।
====
====
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें