ताड़ीखेत व काकड़ीघाट में आज मनाएंगे ÞदीपावलीÞ
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण पर लोक देवता गोलज्यू महाराज के मंदिर में दीपावली उत्सव मनाया जाएगा।
संवाद सहयोगी, ताड़ीखेत/ अल्मोड़ा: अयोध्या में राम मंदिर निर्माण पर लोक देवता गोलज्यू महाराज के मंदिर में रामानुरागी संस्था दीपावली मनाएगी। परिसर को दीयों के उजाले से रोशन किया जाएगा। उधर, काकड़ीघाट में युग पुरुष की तपोस्थली में भी दीप महाउत्सव कार्यक्रम होगा।
राम मंदिर निर्माण को लेकर चहुंओर उत्साल व उल्लास का माहौल है। गोलू देवता मंदिर में दीपावली मनाने का निर्णय लिया गया है। बुधवार को सुबह नौ बजे गणेश पूजा, दस बजे रामदरबार पूजन के बाद रामधुन, 12 बजे हवन व पूर्णाहुति तथा शाम को राम संकीर्तन होगा। रामानुरागी संस्था के महेंद्र बिष्ट ने सभी से घर से दो दीये लाकर एक दीप राम दरबार में प्रज्ज्वलित करने तथा एक दीया घर में जलाने का आह्वान किया है। उधर, विवेकानंद सेवा समिति काकड़ीघाट के शाखा अध्यक्ष हरीश चंद्र सिंह परिहार ने बताया कि राम मंदिर निर्माण के श्रीगणेश पर युग पुरुष स्वामी विवेकानंद की तपोस्थली में सायं सात बजे से दीपोत्सव होगा।
====