Move to Jagran APP

ताड़ीखेत से 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान का श्रीगणेश

संवाद सूत्र, ताड़ीखेत (रानीखेत) : 'स्वच्छता ही सेवा' महाअभियान का ताड़ीखेत ब्लॉक मुख्यालय से श्रीगण्

By JagranEdited By: Published: Tue, 25 Sep 2018 10:55 PM (IST)Updated: Tue, 25 Sep 2018 10:55 PM (IST)
ताड़ीखेत से 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान का श्रीगणेश
ताड़ीखेत से 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान का श्रीगणेश

संवाद सूत्र, ताड़ीखेत (रानीखेत) : 'स्वच्छता ही सेवा' महाअभियान का ताड़ीखेत ब्लॉक मुख्यालय से श्रीगणेश हुआ। वक्ताओं ने किसी भी अभियान की सफलता को जनसहभागिता को जरूरी बताया। साथ ही जैविक व अजैविक कूड़े का अलग अलग निस्तारण कर घर से शुरुआत करने का आह्वान किया।

loksabha election banner

ब्लॉक मुख्यालय में महाअभियान की शुरुआत मुख्य अतिथि उप महानिरीक्षक एसएसबी एमएम कांडपाल ने किया। उन्होंने कहा कि कोई भी अभियान तब तक सफल नहीं हो सकता जब तक जनसहभागिता न हो। उन्होंने महाअभियान को सफल बनाने के लिए सभी लोगों से मिलकर आगे आने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि बीडीओ बालम सिंह बिष्ट ने बल के अभियान की सराहना की। जवाहर नवोदय व प्रेम विद्यालय के विद्यार्थियों ने महाअभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

इससे पूर्व एसएसबी बैंड टीम ने दुर्गा सिंह रौतेला के नेतृत्व में देश भक्ति पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान क्षेत्र संगठक बीसी जोशी, डिप्टी कमांडेंट एसएस रॉय व हितेंद्र पटियाल, प्रधानाचार्य नवोदय विद्यालय डीके त्रिवेदी, ध्यान सिंह नेगी, डीसी पांडे, डीसी जोशी, अनूप चौधरी, मनोज बोरा, आनंद राम आदि मौजूद रहे।

........

एकात्म मानववाद के प्रणेता दीनदयाल को किया याद

फोटो : 24आरकेटी पी 6 या पी 6आरआर

रानीखेत: भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य पं.दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपाइयों ने विशेष सफाई अभियान चलाया। लालकुर्ती क्षेत्र में कूड़े का निस्तारण भी किया गया। अभियान में नगर अध्यक्ष विनोद भार्गव, पूर्व जिलाध्यक्ष दीप भगत, हंसा दत्त्त बवाड़ी, जिला उपाध्यक्ष चंदन भगत, प्रेम शर्मा, वेद प्रकाश, भूपेंद्र कुमार, कैलाश बिष्ट, रामेश्वर गोयल, रेखा आर्या, दीप्ति बिष्ट, भावना जोशी, नईम खान आदि शामिल रहे।

ताड़ीखेत: यहां भी भाजपाइयों ने अभियान चला नालों की तलीझाड़ सफाई की। स्वच्छता ही सेवा अभियान की सफलता को घर से शुरुआत का आह्वान किया गया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष ध्यान सिंह नेगी,व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय शंकर बिष्ट, चंद्रशेखर, बाला दत्त्त बुधानी, श्याम सिंह कुंवर, गणेश आर्या, पंचम रौतेला, ललित मोहन पांडे, भुवन तिवारी, प्रमोद रावत, पूरन नेगी, महेश पांडे, हेमंत नेगी, भूपेंद्र रावत, हिमांशु रावत, जगदीश बिष्ट आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.